Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urvashi Rautela ने सोनाली कुलकर्णी के बयान पर दिया रिएक्शन, कहा- मैंने बॉलीवुड में अपने दम पर बनाया करियर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 08:20 PM (IST)

    Urvashi Rautela On Sonali Kulkarni उर्वशी रौतेला ने सोनाली कुलकर्णी के बयान पर अपना मत रखा है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में ...और पढ़ें

    Urvashi Rautela On Sonali Kulkarni: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।
    Urvashi Rautela On Sonali Kulkarni: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela On Sonali Kulkarni: उर्वशी रौतेला ने हाल ही में सोनाली कुलकर्णी के ओपिनियन पर अपना मत रखा है। दरअसल सोनाली कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महिलाएं आलसी होती है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने कहा कि यह बातें उन पर लागू नहीं होती।

    उर्वशी रौतेला सोनाली कुलकर्णी के बयान का समर्थन नहीं करती

    उर्वशी रौतेला से जब इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि वह सोनाली कुलकर्णी के बयान का समर्थन नहीं करती क्योंकि वह बॉलीवुड से नहीं है और आउटसाइडर है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर करियर बनाया है। उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज और वीडियो भी शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आ चुकी है।

    उर्वशी रौतेला ने कहा कि सोनाली कुलकर्णी का कमेंट उन पर लागू नहीं होता

    एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने यह भी कहा कि वह एकमात्र भारतीय लड़की है, जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया दो बार जीता है और मिस यूनिवर्स को सबसे यंग रहते जज किया है तो यह कमेंट उन पर अप्लाई नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि यह कमेंट उन सभी वेल्ली गर्ल्स पर अप्लाई होता है जो कुछ नहीं करती और बैठी हुई है। उर्वशी रौतेला ने यह भी कहा कि वह किसी को दुख नहीं देना चाहती लेकिन कई ऐसी महिलाएं होती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

    सोनाली कुलकर्णी ने कहा था, 'भारत में कई महिलाएं बहुत आलसी है'

    एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने एक कार्यक्रम में कहा था, 'भारत में कई महिलाएं बहुत आलसी है। उन्हें बॉयफ्रेंड या पति चाहिए होता है, जिसका बहुत अच्छा काम हो, जिसका खुद का घर हो और उसे लगातार इंक्रीमेंट मिलता रहे लेकिन इन सबके बीच महिलाएं अपने लिए इस टाइम नहीं निकाल पाती। महिलाओं को पता नहीं होता क्या करना चाहिए।' सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर सोनाली कुलकर्णी ने नए वीडियो में क्षमा भी मांग ली थी। सोनाली कुलकर्णी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

    खबरें और भी