Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urvashi Rautela Video: टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम पहुंची उर्वशी रौतेला, IND vs PAK मैच का उठाया लुत्फ

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 04:57 PM (IST)

    भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आनंद ले ...और पढ़ें

    IND vs PAK मैच के दौरान स्टेडियम में स्पॉट हुईं उर्वशी (Photo Credit-Instagram)
    IND vs PAK मैच के दौरान स्टेडियम में स्पॉट हुईं उर्वशी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट वीडियो आया सामने
    2. भारत बनाम पाकिस्तान मैच को देखने स्टेडियम पहुंची उर्वशी रौतेला
    3. सोशल मीडिया पर छाया उर्वशी का ये वीडियो

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया को चीयर करने करने के लिए बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अहमदाबाद के स्टेडियम में पहुंच गई हैं।

    इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो उर्वशी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलम ये है कि अब उर्वशी रौतेला का ये वीडियो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

    उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट वीडियो आया सामने

    क्रिकेट के प्रति उर्वशी रौतेला का लगाव जगजाहिर है। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान के इस वर्ल्ड कप मैच के दौरान स्पॉट हुईं उर्वशी ने एक बार से फिर इस खेल लिए अपनी दीवानगी दिखा दी है। शनिवार को उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आ रही हैं। 1 लाख से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे इस स्टेडियम में उर्वशी इंडिया और पाकिस्तान की इस भिड़ंत का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्वशी रौतेला ने ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस को पहन रखा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वह टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंची हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

    पाकिस्तान के साथ इस मुकाबले में टीम इंडिया अब तक आगे चल रही है, जिसके चलते उर्वशी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया उर्वशी रौतेला के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    क्रिकेट से उर्वशी रौतेला को है प्यार

    ये पहला मौका नहीं है जब उर्वशी रौतेला किसी क्रिकेट मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची हैं। इससे पहले साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी उर्वशी को यूएई के स्टेडिमय में स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं बीते साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के समय भी उर्वशी रौतेला टीम इंडिया को चीयर करती नजर आई थीं।

    ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाक मैच देखने पहुंचे सलमान खान ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, टाइगर 3 पर कही ये बात