Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Urvashi Rautela ने किया 'मेरा दिल यह पुकारे आजा' पर डांस, ट्रोल ने कहा- ऋषभ भैया नहीं...

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 07:06 PM (IST)

    Urvashi Rautela Trolled उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनका वीडियो काफ ...और पढ़ें

    Urvashi Rautela Trolled: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।
    Urvashi Rautela Trolled: उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Urvashi Rautela Trolled: उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें येलो कलर की ट्रेडिशनल वियर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने हाई मेकअप कर रखा है और ज्वेलरी भी पहन रखी है। उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'भीगा भीगा है समां, ऐसे में तू कहां?' इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है।

    उर्वशी रौतेला का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

    उर्वशी रौतेला का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 3 लाख 15 हजार के करीब लाइक मिले हैं। वहीं वीडियो पर 2884 के लगभग कमेंट किए गए हैं। हालांकि कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने लिखा है, 'वह बांग्लादेश के साथ टेस्ट खेल रहा है, सो सॉरी वह नहीं आ पाएगा।' एक ने लिखा है, 'ऋषभ भैया नहीं आएंगे।' एक ने लिखा है, 'अभी वह बांग्लादेश में है फिर भी पुकारो शायद आ जाए।' एक ने लिखा है, 'बुलाती है मगर जाने का नहीं।' एक ने लिखा है, 'टेस्ट मैच खेल रहा है जल्द ही आएगा ऋषभ पंत।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

    यह भी पढ़ें: Kumar Sanu की बेटी शैनन के का होगा बॉलीवुड डेब्यू, खूबसूरती में कई एक्ट्रेस को देती हैं मात

    उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की सोशल मीडिया पर लड़ाई हो गई थी

    गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की सोशल मीडिया पर लड़ाई हो गई थी। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषभ पंत उनकी होटल की लॉबी में रात भर उनका इंतजार करते रहे। इस खबर का खंडन करते हुए ऋषभ पंत ने कहा था कि कई लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच काफी नोक-झोंक भी हुई। इसी को लेकर अब दोनों को ट्रोल किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रितेश देशमुख के साथ 'वेड' के गाने पर किया डांस, ग्लास जींस की पॉकेट में रखे आए नजर

    View this post on Instagram

    A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

    उर्वशी रौतेला ने कई फिल्मों में काम किया है

    उर्वशी रौतेला फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। वह उत्तराखंड में एक हल्दी के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी। इसके पहले भी उन्होंने इसी ड्रेस में तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी।

    खबरें और भी