Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के गाने Mast Malang Jhoom को देख यूजर बोले- 'ये तो नाटू नाटू की कॉपी है'

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 03:41 PM (IST)

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का गाना मस्त मलंग झूम (Mast Malang Jhoom) 28 फरवरी को रिलीज हुआ है। गाने में दोनों जबरदस्त डांस देखा जा रहा है। ये गाना आत ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Photo Instagram)
    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का दूसरा गाना 'मस्त मलंग झूम'  (Mast Malang Jhoom) 28 फरवरी को रिलीज हुआ है। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। एक बार सुनने पर आपको यह गाना झूमने को मजबूर कर देगा।

    गाने में दोनों जबरदस्त डांस देखा जा रहा है। इसे अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। एक तरफ जहां फैंस टाइगर और अक्षय की जोड़ी को गाने में सुपरहिट बता रहे हैं तो वहीं कई लोगों का कहना है कि इसे देखकर फिल्म आरआरआर (RRR) के नाटू-नाटू गाने की याद आ गई।

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan का नया गाना 'मस्त मलंग झूम' रिलीज, अक्षय-टाइगर के साथ Sonakshi Sinha ने उड़ाया गर्दा

    अक्षय और टाइगर का डांस हुआ वायरल

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के गाने  'मस्त मलंग झूम'  (Mast Malang Jhoom) गाने में सोनाक्षी भी नजर आ रही हैं।  अक्षय और टाइगर का स्क्रीन ब्रोमांस गजब का नजर आ रहा है। पूरे जोश के साथ दोनों ने डांस किया है, लेकिन गाने के हुक स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राम चरण और जूनियर एनटीआर के फिल्म आरआरआर (RRR) के  ट्रैक नाटू-नाटू  (Naatu Naatu) का कॉपी किया है।

    नाटू नाटू को किया कॉपी- यूजर

    एक यूजर ने लिखा, यह बिल्कुल आरआरआर जैसा लगा और डांस स्टेप्स भी बिल्कुल वैसे ही है। दूसरे यूजर ने लिखा,  नाटू-नाटू से लिया डांस स्टेप्स। तीसरे यूजर ने लिखा, इस गाने के डांस स्टेप्स तो नाटू नाटू गाने से लिए गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, इसे देखकर नाटू-नाटू गाने की याद आ गई। एक और लिखा, नाटू-नाटू कॉपी करके आग लगा दी।

    खबरें और भी

    जानें कब रिलीज होगी फिल्म

    यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: नवाबों के शहर में दिल छोड़ आए अक्षय-टाइगर, लखनऊ वासियों के लिए शेयर किया खास वीडियो

    इन दिनों अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में  बड़े मियां छोटे मियां लखनऊ पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने लाइव स्टंट से फैंस को हैरान कर दिया था। इस फिल्म का अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया गया है।  यह फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।