Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने अपनी दोनों बहनों को खो दिया...', Asha Bhosle के निधन से टूटीं उषा मंगेशकर; दीदी को किया याद

    Updated: Sat, 02 May 2026 12:26 PM (IST)

    आशा भोसले के निधन के बाद उषा मंगेशकर ने अपनी दोनों बहनों लता और आशा को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वो अब बहनों के जाने के बाद ...और पढ़ें

    उषा मंगेशकर ने किया आशा ताई को याद

    उषा मंगेशकर ने किया आशा ताई को याद

    HighLights

    1. उषा मंगेशकर ने बहनों आशा और लता को याद किया

    2. आशा भोसले के निधन से गहरा सदमा लगा

    3. अकेलेपन से उबरने के लिए लोगों से मिल रही हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशकों तक अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले का बीते दिनों ही निधन हो गया था। आशा ताई के जाने से मानो संगीत के एक युग का अंत हो गया।

    पहले दीदी लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को निधन हुआ और उसके ठीक 4 साल बाद उनकी बहन आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को आशा भोसले का निधन हो गया। निधन के बाद अब उषा मंगेशकर ने अपनी बहनों आशा और लता को याद किया है।

    ऊषा मंगेशकर कोई आई बहन की याद

    दरअसल हाल ही में उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) मुंबई में आयोजित हुए एक अवॉर्ड शो में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां अवॉर्ड शो के बाद उन्होंने बताया कि कैसे अब वो जानबूझकर घर से बाहर निकलकर आईं हैं, क्योंकि घर पर रहेंगी तो वो बार-बाहर बहन आशा के बारे में ही सोचती हैं।

    Usha ee

    एएनआई से बातचीत में उषा मंगेशकर ने कहा कि, मैंने कुछ ही सालों में अपनी दोनों बड़ी बहनों को खो दिया है। मैं बहुत अकेली हो गई हूं। पिछले आठ सालों में मैंने अपनी दो बड़ी बहनों को खो दिया है। यह मेरे साथ साथ पूरे देश के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि हमने एक बहुत महान गायिका को खो दिया।

    उषा को आई बहन आशा की याद

    वहीं इसके अलावा जब उनसे आशा भोसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,

    सच कहूं तो मेरे पास मेरी बहनों की बहुत यादे हैं। मैं और आशा बचपन से साथ ही रहे हैं। मैं अब अकेली पड़ गई हूं, घर पर अकेला महसूस होता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे वो अब उस माहौल को बदलना चाहती हैं। इसीलिए वह अब लोगों से मिल रही हैं, ताकि उनका मन बहल जाए और बहन के जाने के सदमे से वह बाहर आ सकें।

    usha asha lata

    आपको बता दें कि आशा भोसले (Asha Bhosle) का पिछले महीने ही निधन हुआ है और निधन के बाद से उनका परिवार इस वक्त टूटा हुआ है। आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा को ना जाने कितने अनगिनत और यादगार गाने दिए हैं। वहीं आशा-लता (Lata Mangeshkar) की तरह ही उषा मंगेशकर भी सिंगर रहीं, उन्होंने भी अपनी बहनों के साथ मिलकर कई गाने गाए, लेकिन आज अपनी दोनों बड़ी बहनों को उषा ताई याद कर रही हैं।

    खबरें और भी