Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ustaad Bhagat Singh Collection: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच करोड़ों छाप रही पवन कल्याण की फिल्म

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:31 PM (GMT+05:30)

    19 मार्च को Dhurandhar 2 के साथ ही पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह थिएटर्स में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ...और पढ़ें

    उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

    उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म, जिसमें अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। आइए जानते हैं 'धुरंधर 2' की लहर के बीच उस्ताद भगत सिंह ने कितने की कमाई की है।

    उस्ताद भगत सिंह डे 4 कलेक्शन

    Sacnilk की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ustaad Bhagat Singh बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त 34.75 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 9 करोड़ की कमाई की। इसके बाद तीसरे दिन भी 9.05 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब चौथे दिन और पहले वीकेंड पर एक्शन ड्रामा ने 5.97 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    pawan kalyan (6)

    इसी के साथ चार दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 69.35 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि यह बताना जरूरी है कि फिल्म की यह कमाई सिर्फ तेलुगू में हुई है।

    डे 1- 34.75 करोड़ रुपये

    डे 2- 9 करोड़ रुपये

    डे 3- 9.05 करोड़ रुपये

    डे 4- 5.97 करोड़ रुपये

    टोटल कलेक्शन-69.35 करोड़ रुपये (अब तक)

    उस्ताद भगत सिंह ओटीटी रिलीज

    पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के 24 अप्रैल, 2026 के आस-पास Netflix पर रिलीज होने की उम्मीद है; यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग पांच हफ्ते बाद आएगी। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह तेलुगू एक्शन-ड्रामा फिल्म कई भाषाओं में स्ट्रीम होने की उम्मीद है। हालांकि, रिलीज की सटीक तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

    pawan kalyan (7)

    हरीश शंकर की इस फिल्म में पवन कल्याण, श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, राजीव कनकला, पोसानी कृष्ण मुरली, गौतमी, छम्मक चंद्र, पांजा वैष्णव तेज जैसे कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां स्ट्रीम होगी Pawan Kalyan की एक्शन ड्रामा?

    खबरें और भी