'अगर धुरंधर की जगह SRK की फिल्म...' Dhurandhar 2 से क्लैश पर 'उस्ताद भगत सिंह' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
पवन कल्याण स्टारर उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरीश शंकर ने धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) के साथ क्लैश करने पर अपना रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 के साथ क्लैश पर बोले उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का पहले यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) के साथ क्लैश होने वाला था। मगर टॉक्सिक के टलते ही पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)की रिलीज डेट 19 मार्च को रखी गई।
उस्ताद भगत सिंह की जब से रिलीज डेट सामने आई है, एक बार फिर क्लैश की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज के साथ उस्ताद भगत सिंह को रिलीज करने की खबरों पर अब डायरेक्टर हरीश शंकर ने अपना रिएक्शन दिया है।
धुरंधर 2 से नहीं डरे उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स
हरीश शंकर ने गल्ट को दिए इंटरव्यू में धुरंधर के साथ उस्ताद भगत सिंह के क्लैश होने पर कहा कि बॉक्स ऑफिस पर एक से ज्यादा फिल्में भी अच्छी चल सकती हैं। उन्होंने कहा, "आदित्य धर एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं। मैंने उरी देखी। वह बहुत असरदार, बहुत प्रभावशाली फिल्ममेकर हैं। सभी भारतीय फिल्मों को धुरंधर को अपना कॉम्पटीशन मानना चाहिए लेकिन हमारे पास फिल्म के लिए हमारे तेलुगु राज्य हैं।"
साथ ही वे दोनों बहुत अलग जॉनर की हैं। अगर धुरंधर की जगह यह शाह रुख खान की फिल्म, गाने, फुल एंटरटेनर जोन होती तो हम सोचते, 'ओह यह हमारी फिल्म जैसी ही है।' लेकिन भगत सिंह और धुरंधर बिल्कुल अलग फिल्में हैं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh के पोस्टर में Pawan Kalyan और श्रीलीला की केमिस्ट्री देख क्रेजी हुए फैंस, कब आएगी फिल्म?
क्यों उस्ताद को धुरंधर 2 के साथ किया जा रहा रिलीज?
उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज डेट तय करने का फैसला अकेले उनके हाथों में नहीं होता है। उन्होंने कहा, "यह सबका मिलकर लिया गया फैसला है। यह सिर्फ मेरे हाथ में नहीं था। कहीं न कहीं मुझे भी लगा, 'मैं इतने लंबे समय के बाद पवन सर के साथ कोई फिल्म कर रहा हूं और उस फिल्म का किसी दूसरी बड़ी फिल्म से मुकाबला करना…'।
फिर भी चाहे संक्रांति हो या गर्मी, यह हमेशा एक कॉम्बिनेशन होता है। 2-3 बड़ी फिल्मों के काम करने की जगह है। ऐसा नहीं है कि वे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धुरंधर के अलावा कोई और फिल्म नहीं दिखाएंगे।"