Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaani Kapoor: इस एक्ट्रेस ने बाथरूम में मिरर के सामने शूट कर लिया अपना बोल्ड वीडियो, देखकर फैंस के छूट पसीने!

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 03:50 PM (IST)

    Vaani Kapoor Mirror Video आपको बता दें कि वाणी कपूर ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह ...और पढ़ें

    Photo Credit : Vaani Kapoor Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Vaani Kapoor Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vaani Kapoor Mirror Video: 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब तक के करियर में वाणी ने कई फिल्मों में काम किया है। वो अपनी एक्टिंग से कही ज्यादा अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वाणी अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में वाणी बाथरूम में अपना ही वीडियो शूट करती दिख रही हैं।

    बाथरूम में वाणी ने बना डाला अपना ही वीडियो

    वाणी कपूर का वायरल हो रहा वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वाणी बाथरूम में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि वो मिरर के सामने अपने बाल संवारती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इस बिकिनी को पहन कर वाणी फैंस पर जादू चलाती दिख रही हैं। वो खुद की मिरर में अपना बोल्ड वीडियो शूट करती दिख रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

    लुक पर फिदा हुए फैंस

    वाणी कपूर के इस वॉशरूम वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट कर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कुड़ी नमकीन।' एक ने लिखा, 'कुछ दिन से देख रहा हूं तुम आज कल बहुत बोल्ड हो रही है, चक्कर क्या है बाबू भईया।' एक लिखता है, 'इतनी बोल्डनेस दिखाकर जान लेना चाहती है क्या?'

    वाणी कपूर का वर्कफ्रंट

    वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'शमशेरा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वाणी के अपोजिट एक्टर रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म में दोनों स्टार्स ने लीड में थे। इसके अलावा वो 'शुद्ध देसी रोमांस', 'बेफिक्रे', 'बेल बॉटम', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आ चुकी हैं।