Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishali Takkar Suicide Case में आरोपी राहुल नवलानी इंदौर में गिरफ्तार, बुधवार को पुलिस ने घोषित किया था इनाम

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 08:06 PM (IST)

    Vaishali Takkar Suicide Case इंदौर पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशा ...और पढ़ें

    Vaishali Takkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    Vaishali Takkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vaishali Takkar Suicide Case: ये रिश्ता क्या कहलाता है 2 फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। इंदौर पुलिस ने अभिनेत्री को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राहुल और उनकी पत्नी के खिलाफ बुधवार को 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर जान दे दी थी। वैशाली के इस कदम से फैंस, फिल्म और टीवी जगत के कलाकारों को बड़ा सदमा लगा था। सोशल मीडिया पर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की जा रही थी। 

    फंदे से लटका मिला था शव

    16 अक्टूबर को वैशाली ठक्कर अपने घर पर मृत पाई गई थीं। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था। वैशाली ने पड़ोसी राहुल पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था कि राहुल शादी करने नहीं दे रहा है। राहुल की गिरफ्तारी की पुष्टि इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने की है। आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

    यह भी पढ़ें: Vaishali Takkar Suicide: एक्ट्रेस की डायरी से खुले कई राज, सुसाइड नोट में की इस शख्स को सजा दिलाने की मांग

    वैशाली ठक्कर एक जिंदादिल एक्ट्रेस थीं

    वैशाली ठक्कर एक जिंदादिल एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया था। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थी। वह अक्सर अपनी डासिंग रील और वीडियो भी बनाती थी। इसके चलते वह अपने फैंस भी काफी पॉपुलर थी। उनके निधन से घरवालों को भी सदमा लगा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)

    यह भी पढ़ें: Vaishali Takkar Suicide Case: किन तस्वीरों से राहुल ने किया वैशाली को ब्लैकमेल? जानें- केस से जुड़ा हर अपडेट

    वैशाली ठक्कर की मौत की खबर मीडिया में तेजी से फैली थी

    वैशाली ठक्कर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें वह अस्पताल में बेड पर लेटी है और अपने फैंस से बातचीत कर रही है। उन्होंने आत्महत्या को गलत कदम बताया था। वैशाली ठक्कर की मौत की खबर मीडिया में तेजी से फैली थी। इसके चलते पुलिस और प्रशासन पर दबाव बना था और अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaishali Takkar (@misstakkar_15)