Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब एक्ट्रेस को बचाने के लिए मौत के मुंह में कूद गया था ये सुपरस्टार, मन ही मन जल रही थी इश्क की चिंगारी

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 05:28 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड के एक कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। प्यार की शुरुआत आग की लपटों से शुरू हुई और फिर उन्होंने सात फेरे लेकर अपने प्यार को मु ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस के लिए मौत के मुंह में कूद गया था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एक्ट्रेस के लिए मौत के मुंह में कूद गया था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब प्यार किया तो डरना क्या... यह फिल्मी गाने की लाइन एक बॉलीवुड सुपरस्टार पर बिल्कुल फिट बैठती है। उन्होंने एक एक्ट्रेस की जान बचाने के लिए खुद की फिक्र भी नहीं की और मौत के मुंह में छलांग लगा ली। इस एक छलांग ने दोनों की जोड़ी हमेशा के लिए बना दी।

    एक एक्ट्रेस जो अपनी जिंदगी से इतनी थक चुकी थी कि कथित तौर पर खुद की जान की सोच रही थी, कभी एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें फिर से प्यार पर भरोसा करना सिखाया, जिंदगी को जीना सिखाया। 

    नरगिस और सुनील दत्त की अनोखी प्रेम कहानी

    हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के एक ऐसे कपल की जो एक हादसे की वजह से करीब आए और उनकी प्रेम कहानी अमर हो गई। यह स्टार कपल था सुनील दत्त (Sunil Dutt) और नरगिस दत्त (Nargis Dutt)। 

    Sunil Dutt nargis love story

    जब सुनील दत्त फिल्मी दुनिया में अपना करियर बना रहे थे, उस वक्त नरगिस एक बड़ी अदाकारा बन चुकी थीं। 50 के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस का नाम अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) के साथ जुड़ रहा था। दोनों करीब 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे और 1956 के आसपास उनका ब्रेकअप हो गया था। 

    टूटे दिल के लिए मरहम बने सुनील दत्त 

    कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद नरगिस इस कदर टूट गई थीं कि उन्हें आत्महत्या का भी ख्याल आने लगा था। हालांकि, 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया (Mother India) की शूटिंग के दौर ने उन्हें हील कर दिया और इसकी वजह थे सुनील दत्त और एक हादसा। एक्टर ने फिल्म में नरगिस के बेटे की भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बस कंडक्टर थे Sunil Dutt, Oscar में जाने वाली सुपरहिट फिल्म से रातोंरात चमक गई थी किस्मत

    हादसे ने नरगिस और सुनील को किया करीब

    एक बार मदर इंडिया की शूटिंग चल रही थी और अचानक सेट पर आग लग गई जिसमें नरगिस फंस गई। उस वक्त उन्हें बचाने के लिए बिना सोचे-समझे सुनील दत्त आग में कूद गए थे। नरगिस तो बच गईं, लेकिन सुनील को काफी चोटें आई थीं। उस वक्त नरगिस ने ही सुनील की देखभाल की थी और इस तरह ऑन-स्क्रीन मां-बेटे रियल लाइफ में एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 

    Sunil and Nargis

    Photo Credit- Instagram

    फिल्म की रिलीज के ठीक एक साल बाद ही नरगिस और सुनील दत्त ने शादी कर ली थी। उनके तीन बच्चे हैं- संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त। 

    यह भी पढ़ें- जिस आवाज के लिए रिजेक्ट हुआ सुपरस्टार, उसी ने जीता Sanjay Dutt के पिता का दिल, तुरंत ऑफर कर दी थी फिल्म