Varanasi Movie: चल गया पता, SS Rajamouli की 'वाराणसी' कब होगी रिलीज, महेश बाबू दिखाएंगे दम?
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली की अगली फिल्म का नाम वाराणसी है, जिसमें महेश बाबू अहम भूमिका ...और पढ़ें
-1768204065598_m.webp)
कब रिलीज होगी महेश बाबू की वाराणसी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वाराणसी के साथ कमबैक करेंगे महेश बाबू
बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली की अगली फिल्म
प्रियंका चोपड़ा भी हैं साउथ फिल्म का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की अगली फिल्म वाराणसी (Varanasi Movie) को लेकर सिनेप्रेमियों में काफी उत्साह बना हुआ है। बाहुबली जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली इस मूवी का डायरेक्शन कर रहे हैं। बीते साल एक मेगा इवेंट के दौरान वाराणसी का आधिकारिक एलान हुआ था।
अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह कयास लगने शुरू हो गए हैं। इस बीच तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में एस एस राजामौली की वाराणसी की रिलीज डेट को लेकर ताजा जानकारी साझा की गई है। आइए जानते हैं कि यह मूवी सिनेमाघरों में कब रिलीज हो सकती है।
कब रिलीज हो सकती है वाराणसी
फिल्म को बेहतरीन ढंग से बनाने के साथ-साथ उसकी रिलीज का सही समय चुनना भी उतना ही अहम होता है। यही वजह है फिल्मकार एस एस राजामौली (SS Rajamouli) अपनी अगली फिल्म वाराणसी के लिए सही रिलीज तिथि की खोज में जुट गए हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, राजामौली और फिल्म के निर्माता वाराणसी को अगले साल रामनवमी पर प्रदर्शित करने पर विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Avatar 3 के साथ रिलीज होगा Varanasi का ट्रेलर? हॉलीवुड के छक्के छुडाएगी राजामौली की फिल्म

चूंकि फिल्म में अभिनेता महेश बाबू भगवान श्रीराम के ही अंश की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए निर्माताओं को रामनवमी सबसे उपयुक्त तिथि लग रही है। हालांकि, रिलीज तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इतना ही नहीं राजामौली की योजना फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अयोध्या स्थित राम मंदिर और उसके आस पास के क्षेत्रों में करने की हैं।
-1768205207837.jpg)
हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि सरकार और प्रशासन से शूटिंग को लेकर किस तरह की अनुमति मिलती है। फिल्म से हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। तेलुगु अभिनेता महेश बाबू की यह पहली पैन इंडिया फिल्म होगी।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल की पूरी गारंटी
निर्देशक एस एस राजामौली ने जितनी भी फिल्मों का निर्माण किया है, उनमें से ज्यादातर कमर्शियल तौर पर सफल हुई हैं। उदाहरण के लिए आप बाहुबली, बाहुबली 2 और आर आर आर का नाम ले सकते हैं। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि महेश बाबू स्टारर वाराणसी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।