यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फाइनल हुआ Varun Dhawan की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का टाइटल? अगले साल हो सकती है रिलीज
वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी आगामी एक्शन फिल्म बेबी जॉन (Baby John) से दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी अगली फिल्म से जुड़ी ...और पढ़ें

HighLights
- कॉमेडी ड्रामा लेकर आ रहे वरुण और डेविड धवन
- साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला करेंगी डेब्यू
- अगले साल 2025 में रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से ये खबर आ रही थी कि वरुण धवन अपने पिता के साथ मिलकर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लाने वाले हैं। अब इस फिल्म से जुड़े कुछ और अपडेट सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का टाइटल 'है जवानी तो इश्क होना है' तय किया गया है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन खबर है कि फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी।
कौन से एक्टर्स आएंगे नजर
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को रमेश टौरानी प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और श्रीलीला नजर आएंगी। फिल्म एक फन फैमिली एंटरटेनर होने के साथ एक लव ट्रायंगल फिल्म होगी। फिल्म में श्रीलीला वरुण धवन के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी। डेविड धवन की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Baby John के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करते नजर आएंगे एक्टर
मृणाल ठाकुर से चल रही है बात
वहीं दर्शकों को पहली बार पर्दे पर वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर मृणाल से बातचीत चल रही है और दूसरी लीड एक्ट्रेस को बहुत जल्द फाइनल किया जाएगा।
.jpg)
वरुण की आने वाली फिल्में
वरुण धवन आने वाले समय में सामंथा रूथ प्रभु के साथ सिटाडेल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को राज और डीके डायरेक्ट करेंगे जोकि ओरिजनल सिटाडेल का हिंदी रूपांतरण हैं। फिल्म में सामंथा हाई एक्शन ड्रामा करते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है जिसे जवान के डायरेक्टर एटली ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वामिका गब्बी भी इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रही हैं।