Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toxic के खौफ से सहमे Varun Dhawan? बदली 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 03:59 PM (IST)

    टॉक्सिक के मेकर्स ने जहां 'धुरंधर: द रिवेंज' के क्लैश से बचने के लिए जहां रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया, तो वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्माताओं ...और पढ़ें

    'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट बढ़ी आगे/ फोटो- Instagram

    'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट बढ़ी आगे/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 सिनेप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। इस साल 'धुरंधर: द रिवेंज' से लेकर 'टॉक्सिक' और 'रामायण: पार्ट 1' जैसी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

    इस साल का पहला बड़ा क्लैश 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' के बीच होने वाला था, लेकिन आखिरी मोमेंट पर यश ने कदम पीछे खींच लिए और फिल्म की रिलीज डेट जून कर दी। अब वरुण धवन की फिल्म के मेकर्स ने भी यही कदम उठाया है। उन्होंने 'टॉक्सिक' के क्रेज को देखते हुए क्लैश से बचने का फैसला किया है और अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

    'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स ने जारी किया बयान

    वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले 5 जून को सिनेमाघरों में आने वाली थी। वहीं, इससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 जून 2026 को यश की 'टॉक्सिक' रिलीज हो रही है। इस बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए निर्माता रमेश तौरानी ने अपनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने रात के 2 बजे Varun Dhawan से कॉल पर क्या कहा? सुनते ही हैरान रह गए थे 'बॉर्डर 2' एक्टर

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'टिप्स' (Tips) का ऑफिशियल बयान अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है: "हम यह क्लियर करना चाहेंगे कि हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली थी। हमने काफी महीनों पहले ही यह डेट अनाउंस कर दी थी। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए हमें लगता है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करना उचित होगा।"

    hain jawani

    कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'?

    मेकर्स ने अपने बयान में आगे लिखा, "हम इस बात पर मजबूती से विश्वास करते हैं कि फिल्ममेकर्स के तौर पर हम सबको एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए, न कि जबरदस्ती एक-दूसरे से प्रतियोगिता करनी चाहिए। इसी एकजुटता को दिखाते हुए, हमने निर्णय लिया है कि हम अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को आगे बढ़ाकर 12 जून कर रहे हैं। अब हम एक हफ्ते के बाद ऑडियंस के बीच आएंगे।

    खबरें और भी

    'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्देशन की कमान वरुण धवन के पिता और फेमस डायरेक्टर डेविड धवन संभाल रहे हैं। यह एक ऐसे युवा लड़के की कहानी है, जिसे कई लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 से चमक गई Varun Dhawan की किस्मत, इस अपकमिंग मूवी से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका