Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वरुण धवन ने Salman Khan को बुलाया 'भारत का सबसे बड़ा कुंवारा', बोले- 'इनके सामने डांस करने में घबराहट'

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:42 PM (IST)

    वरुण धवन अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन वीडियो साझा किया, जो वायरल हो ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने सलमान खान के साथ एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    फिल्म के पहले गाने 'व्याह करवा दो जी' की रिलीज के कुछ ही समय बाद इसकी चर्चा होने लगी। इस बिहाइंड-द-सीन वीडियो में गाने की शूटिंग की झलकियां दिखाई गई हैं, जिसमें वरुण सलमान, निर्देशक डेविड धवन और मनीष पॉल के साथ रिहर्सल और परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैद एक मजेदार पल में, वरुण को डांस करते देखने के बाद सलमान उनसे पूछते हैं,"रिहर्सल है या टेक?"

    यह भी पढ़ें- AI से बने बच्चे... गोविंदा की मूवी से कॉपी; Varun Dhawan की फिल्म का टीजर देख इंटरनेट का हुआ भेजा फ्राई

    सलमान खान ने वरुण को किया ट्रोल

    वीडियो क्लिप शेयर करते हुए वरुण ने सलमान के सामने परफॉर्म करने के दबाव के बारे में बताया और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में उनका जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "भारत के सबसे बड़े कुंवारे #vyahkarwadoji के साथ डांस करने में हमेशा घबराहट होती है," (बीटीएस वीडियो) साफ तौर पर वरुण धवन ने सलमान खान के कुंवारे होने पर इशारा किया।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

    डेविड धवन से है पुराना नाता

    सलमान और डेविड धवन के बीच प्रोफेशनल और पर्सनल तौर पर गहरा रिश्ता है। दोनों ने जुडवा और मुझसे शादी करोगी जैसी कल्ट कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है। इसी रिश्ते को देखते हुए, फिल्म के सेट पर उनकी मौजूदगी से फिल्म में कैमियो की अटकलें तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि सलमान पहले भी वरुण की फिल्मों जैसे जुडवा 2 और बेबी जॉन में गेस्ट अपीयरेंस दे चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- फिर पर्दे पर दिखेगी Varun Dhawan और Kriti Sanon की जोड़ी, कॉमेडी फिल्म में हुई एक्ट्रेस की एंट्री

    खबरें और भी