Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan: लग्जरी कार की सवारी छोड़ ऑटो रिक्शा में घूमते दिखे वरुण धवन, मुंबई के मौसम का लिया मजा

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 08:35 PM (IST)

    वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पत्नी नताशा दलाल के साथ करवा चौछ की प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं जिसे देख फैंस गदगद ह ...और पढ़ें

    Still of Varun Dhawan from his Auto Rickshaw Ride Video. Photo Credit/ Varun Dhawan Instagram
    Still of Varun Dhawan from his Auto Rickshaw Ride Video. Photo Credit/ Varun Dhawan Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan Takes Auto Rickshaw Ride: वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं। कृति सेनन के साथ उनकी यह फिल्म अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में एक्टर ने पत्नी नताशा दलाल के साथ करवा चौथ की प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी, जो पत्नी के लिए उनके प्यार को दर्शा रहा है। अब यह एक्टर बार फिर सुर्खियों में आ गया है। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म में नहीं बल्कि ऑटो राइड है।

    ऑटो राइड में मुंबई के मौसम का मजा

    हाल ही में वरुण धवन ने ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुअ मुंबई के मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। वरुण ने यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

    वरुण धवन सोशल मीडिया पर वैसे ही काफी एक्टिव रहते हैं। 25 नवंबर को उनकी कृति सेनन के साथ भेड़िया फिल्म रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब वरुण किसी भेड़िए के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर जारी किए जाने के बाद से ही दर्शकों में ऐस देखने की उत्सुकता बनी है। भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को जारी किया गया था।

    ओटीटी डेब्यू करेंगे वरुण धवन

    वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन के पास कई फिल्में पाइप लाइन में है। इसके साथ ही ऐसी भी चर्चा है कि वह ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। ओटीटी में सिटाडेल सीरीज के लिए डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी एक फिल्म जाह्नवी कपूर के साथ भी आने वाली है, जिसका नाम 'कटी' है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Face it Alone: 34 साल बाद रिलीज हो रहा है फ्रेडी मर्करी का अनसुना गाना 'फेस इट अलोन', क्वीन ने किया खुलासा

    यह भी पढ़ें: जब करीना कपूर ने की थी जोया अख्तर की बेइज्जती कहा- 'तुम नहीं बन सकती डायरेक्टर', तब शाहरुख ने उठाया था यह कदम