विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थिएटर्स में फिर रिलीज हुई Govinda की हिट मूवी 'राजा बाबू', कॉमेडी सीन देखकर वरुण धवन की नहीं रुकी हंसी

Published: Tue, 06 Aug 2024 08:18 AM (IST)

बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों का जब भी जिक्र होता है तो उसमें गोविंदा (Govinda) की मूवीज जरूर शामिल होती हैं। ...और पढ़ें

गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 'राजा बाबू'
गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर 'राजा बाबू'

HighLights

  1. 1994 की रिलीज फिल्म है 'राजा बाबू'
  2. गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी रही है हिट
  3. वरुण धवन ने थिएटर में देखी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किंग ऑफ कॉमेडी कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा और 90 के दशक की डीवा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने साथ में कई फिल्में कीं, जिसमें से एक मूवी 'राजा बाबू' भी थी। कॉमेडी एंटरटेनर ये फिल्म आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी का क्रेज लोग आज भी भूले नहीं हैं। हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सिनेमा में इस फिल्म को देखने का एक्सपीरियंस शेयर किया। 'राजा बाबू' को री-रिलीज किया गया है।

फिर रिलीज हुई 'राजा बाबू'

डेविड धवन ने गोविंदा के साथ कई कॉमेडी फिल्में बनाईं, जिसमें से एक 'राजा बाबू' थी। इस मूवी को पीवीआर-आईनॉक्स थिएटर्स में रिलीज किया गया है। अपने पापा के द्वारा बनाई गई इस हिट मूवी को वरुण ने थिएटर में देखा, तो गोविंदा और करिश्मा की परफॉर्मेंस का रिव्यू देने से खुद को रोक नहीं पाए। 

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor ने इंडस्ट्री में बढ़ते पैपराजी कल्चर पर जताई चिंता, बोलीं - मुझे पसंद नहीं कोई जिम के बाहर मेरी फोटो ले

गोविंदा की कॉमेडी पर नहीं रुकी वरुण की हंसी 

वरुण ने फिल्म के कुछ क्लिप शेयर किए हैं। एक क्लिप उस सीन का है, जब गोविंदा, शक्ति कपूर के साथ स्टूडियो में फोटो खिंचवाने आते हैं। इसमें गोविंदा की एक्टिंग देख वरुण अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। 

दूसरी क्लिप वह है, जब स्टूडियो में करिश्मा कपूर की फोटो देखने के बाद गोविंदा को पहली नजर में उनसे प्यार हो जाता है। इसके बाद 'पक चिक पक राजा बाबू' गाना बजता है, जिसमें वह अपनी दीवानगी को दिखाते नजर आते हैं। इस क्लिप को शेयर करने के साथ ही वरुण ने लिखा, 'गोविंदा सिनेमा में वापस आ गए।' 

तीसरी क्लिप वरुण ने उस गाने का शेयर किया है, जिसमें गोविंदा, करिश्मा कपूर से अपने प्यार का इजहार करने के साथ ही उनसे कहते हैं कि वह मान जाएं। ये क्लिप 'मेरा दिल न तोड़ो' गाने का है। 

करिश्मा कपूर ने किया रिएक्ट

वरुण के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए करिश्मा ने 'राजा बाबू' को अपनी मेमोरी में से एक बताया है।

इस कारण दोबारा रिलीज हुई फिल्म

पीवीआर-आईनॉक्स थिएटर्स कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर रहा है। यह सेलिब्रेशन 2 अगस्त से शुरू हुआ है, जो कि 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें वह सभी मूवीज रिलीज की गई हैं, जो कॉमेडी एंटरटेनर हों और जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इस लिस्ट में राजा बाबू फिल्म के अलावा मस्ती, गोलमाल रिटर्न्स और पार्टनर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: 2023 में धमाका करने के बाद एक बार फिर धमाल मचाएगी Gadar 2, फिल्म को दोबारा किया जा रहा रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।