Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth संग शादी की खबरों के बीच कियारा के इस एक्टर को Kiss करता वीडियो वायरल, देखकर भड़क सकते हैं 'शेरशाह'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 10:16 PM (IST)

    रिपोर्ट की मानें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की संगीत और हल्दी एक ही दिन होगी। वहीं अगले दिन यानी 6 फरवरी को वो जैसलमेर के एक होटल में फेर ...और पढ़ें

    Photo Credit : Sidharth Malhotra Kiara Advani Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Sidharth Malhotra Kiara Advani Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों इन दिनों इंडस्ट्री के फेमस कपल की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की लव स्टोरी की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में जमकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने यानी फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। वहीं उनकी शादी के लिए जगह भी फाइनल हो चुकी हैं। वहीं अब शादी की खबर के बीच कियारा का वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड का एक फेमस एक्टर कियारा को किस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं। आइए इस बारे में और जानते हैं... 

    इस बॉलीवुड एक्टर ने किया कियारा Kiss 

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी के साथ कोई और नहीं बल्कि एक्टर वरुण धवन नजर आ रहे हैं। वरुण और कियारा हाल ही में आई फिल्म 'जुग जुग जियो' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी और उनके बीच की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद भी किया गया था। इस वीडियो में जब दोनों स्टार्स कैमरे के सामने एक साथ पोज दे रहे थे कि तभी वरुण ने कियारा के गाल पर अचानक ही किस कर लिया। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वरुण की इस हरकत से कियारा अंजान और हैरान थीं।

    सिद्धार्थ और कियारा इस जगह लेंगे सात फेरे

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिलहाल अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी शादी की चर्चा जोरों पर है। खबरों की मानों तो दोनों 6 फरवरी को जैसलमेर के एक होटल में शादी करने वाले हैं। वहीं उनकी गेस्ट भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनकी शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। यह शादी 2 दिनों तक चलेगी।