Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar में रश्मिका मंदाना पर भारी पड़ी ये एक्ट्रेस! सलमान खान के इस करीबी की है भतीजी

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 05:39 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 30 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देने के बाद एआर मुरुगदास की निर्देशि ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना पर भारी पड़ी ये एक्ट्रेस (Photo Credit- Instagram)
    रश्मिका मंदाना पर भारी पड़ी ये एक्ट्रेस (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की सिकंदर फिल्म लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रशंसकों का कहना है कि भाईजान एक फैमिली फिल्म लेकर आए हैं, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। दूसरी तरफ आलोचकों ने फिल्म को टॉर्चर बताते हुए इसकी कहानी पर सवाल खड़े किए हैं। खैर, फिल्म के कुछ किरदारों ने सभी का ध्यान खींच लिया। इसमें एक एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है, जो लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पर भी भारी पड़ती नजर आई।

    अंजिनी धवन ने खींचा ध्यान

    सिकंदर फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल लीड रोल में हैं। इसके अलावा, एक एक्ट्रेस ने और ध्यान खींचा है, जिसका नाम अंजिनी धवन है। अंजिनी ने बॉलीवुड की दुनिया में हाल ही में कदम रखा है। दूसरी ही फिल्म में सलमान के साथ काम करने का मौका मिलने की वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। निशा के किरदार में अंजिनी नजर आई और उनके पिता के रोल में सुपरस्टार संजय कपूर नजर आए हैं। 

    अंजिनी का किरदार फिल्म में थोड़ी देरी से जरूर दिखाया जाता है, लेकिन उन्होंने इसकी भूमिका को शानदार ढंग से अदा किया है। फिल्म देखने के बाद लोगों के बीच अंजिनी के नाम की चर्चा खूब चल रही है। लोग उनके बारे में ज्यादा जानकारी गूगल पर सर्च कर रहे हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Sikandar के बाद थिएटर्स में आ धमकेगी Salman Khan की ये पुरानी फिल्म, इमरान हाशमी से लेंगे टक्कर

    वरुण धवन की भतीजी है अंजिनी धवन

    अभिनेत्री अंजिनी धवन का एक दूसरा परिचय यह भी है कि वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी हैं। सिकंदर फिल्म में उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने भी उनके काम को सराहा है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सिकंदर की कहानी क्या है?

    फिल्म सिकंदर में राजकोट के राजा उर्फ संजय यानी सलमान खान की कहानी को दिखाया गया है। मूवी की शुरुआत में ही वह राजनेता के बेटे अर्जुन (प्रतीक बब्बर) को फ्लाइट में पीट देते हैं। इसके बाद मिनिस्टर के गुंड़े संजय के पीछे पड़ जाते हैं। इस लड़ाई की वजह से ही सिकंदर अपनी पत्नी साईंश्री को खो देता है।

    रश्मिका ने मौत से पहले ही अपने अंगदान कर दिए थे। इसकी वजह से तीन लोगों की जिंदगी बचती है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब सलमान राजकोट से मुंबई उन तीनों लोगों को बचाने और अपनी पत्नी की मौत का बदला लेने मुंबई पहुंचते हैं। इसके बाद मिनिस्टर और उनके गुंडे उन तीनों की जान लेने के पीछे पड़ जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- Sikandar के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रहेगा सलमान खान का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 5 बड़ी अपकमिंग मूवीज