Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिल गया दिलजीत दोसांझ का रिप्लेसमेंट, No Entry 2 में होगी स्टार किड की एंट्री?

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:38 PM (IST)

    लंबे समय से निर्माता बोनी कपूर की कल्ट कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल की कास्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म चल रहा है। ...और पढ़ें

    नो एंट्री 2 की कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    नो एंट्री 2 की कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कास्ट को लेकर फिर से चर्चा में नो एंट्री 2

    2. नो एंट्री 2 में नजर आ सकता है ये एक्टर

    3. वरुण धवन स्टारर फिल्म का सबको इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान स्टारर कल्ट कॉमेडी मूवी नो एंट्री के सीक्वल को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। पहले पार्ट की ओरिजिनल कास्ट नो एंट्री 2 में नहीं नजर आएगी, इसकी पुष्टि निर्माता बोनी कपूर पहले ही कर चुके हैं। 

    नो एंट्री 2 में वरुण धवन और अर्जुन कपूर की एंट्री पहले ही कन्फर्म हो चुकी है। दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस मूवी को छोड़ दिया। अब उनकी जगह नो एंट्री 2 में एक मशहूर स्टार किड की एंट्री लेकर सुर्खियां तेज हैं। आइए जानते हैं वह कलाकार कौन हैं- 

    नो एंट्री 2 में नजर आएगा ये एक्टर

    कास्ट को लेकर एक बार फिर से नो एंट्री 2 चर्चा में आ गई है। लेकिन इस बार जिस एक्टर का नाम रेस में सामने आ रहा है, वह हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, मेकर्स ने शाहिद कपूर से बातचीत शुरू कर दी है। एक्टर ने फिल्म का बेसिक आइडिया सुन लिया है और जल्द ही पूरी कहानी सुनने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- 'नो एंट्री 2' पर आया बड़ा अपडेट...Akshay Kumar पर फिर लगाया दांव, अनीस बज्मी का खुलासा!

    no entry 2 (1)

    सिनेमाई गलियारे में जोदार चर्चा है कि शाहिद लगभग पक्का इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। अगर यह कास्टिंग हो जाती है, तो नो एंट्री 2 बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक बन सकती है, जिसमें जबरदस्त स्टार कास्ट और भरपूर कॉमेडी का तड़का होगा।

    खबरें और भी

    noentry2

    इतना ही नहीं सिनेप्रेमी वरुण धवन, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित भी नजर आएंगे। हालांकि, नो एंट्री 2 में शाहिद की एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर और एक्टर शाहिद कपूर की तरफ से ऑफिशियल रिएक्शन आना बाकी है।

    कब तक रिलीज हो सकती है नो एंट्री 2

    नो एंट्री 2 की मेकिंग में सबसे बड़ा पेंच इसकी कास्ट को लेकर फंसा हुआ है। अभी फिल्म की मेल लीड कास्ट फाइनल नहीं हो पाई है, फीमेल का नंबर आना बाकी है। इस आधार पर इसकी रिलीज में भी काफी लंबा समय लगना तय है। माना जा रहा है कि साल 2027 में नो एंट्री 2 की रिलीज को लेकर कोई अपडेट सामने आए। 

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan के 'नो एंट्री 2' छोड़ने की खबरों पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'दूसरे हीरो को लॉक...'