Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan ने जीजी हदीद को दी जन्मदिन की बधाई, मेट गाला से क्यूट तस्वीर की शेयर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 07:46 PM (IST)

    Varun Dhawan On Gigi Hadid Birthday फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी मॉडल जीजी हदीद को जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिय ...और पढ़ें

    Varun Dhawan On Gigi Hadid Birthday, Varun Dhawan, Gigi Hadid Birthday
    Varun Dhawan On Gigi Hadid Birthday, Varun Dhawan, Gigi Hadid Birthday

    नई दिल्ली, जेएनएन। Varun Dhawan On Gigi Hadid Birthday: फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने हॉलीवुड सिंगर जीजी हदीद को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एनएमएसीसी गाला परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर की है। वरुण धवन इन दिनों सिटाडेल की शूटिंग कर रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर जीजी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

    वरुण धवन सिटाडेल वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे है

    वरुण धवन इन दिनों राज और डीके के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे है। इसमें उनके अलावा समांथा रुथ प्रभु की अहम भूमिका है। उन्होंने अमेरिकन मॉडल जीजी हदीद को जन्मदिन की बधाई दी है। गौरतलब है कि जीजी हदीद का आज जन्मदिन है। उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

    जीजी हदीद ने वरुण धवन के साथ लाइव परफॉर्म भी किया था

    जीजी हदीद हाल ही में मुंबई आई थी। उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर गाला नाइट में वरुण धवन के साथ लाइव परफॉर्म भी किया था। इसके चलते दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीजी को गोद में उठाने वाली तस्वीर शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'जीजी को जन्मदिन की बधाई। आप चमकते रहो। मुस्कुराते रहो।' इसके अलावा उन्होंने एक दिल की इमोजी शेयर की है।

    वरुण धवन और जीजी हदीद को डांस वीडियो के लिए ट्रोल किया गया था

    वरुण धवन और जीजी हदीद को डांस वीडियो के लिए ट्रोल किया गया था। कई लोगों का कहना था कि वरुण धवन ने बिना जीजी की अनुमति के उनके गाल पर किस किया था। इस पर धवन वरुण धवन ने सफाई देते हुए कहा था कि यह पहले से ही प्लान किया गया था।

    खबरें और भी

    जीजी हदीद ने वरुण धवन का आभार व्यक्त किया था

    जीजी हदीद ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरुण धवन का बॉलीवुड गाने पर डांस करने का सपना पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया था। जीजी को कई कलाकारों ने जन्मदिन की बधाई दी है। वरुण धवन जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है और अपने फैंस से बातचीत करते है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।