यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varun Dhawan ने किया खुलासा, ये होगी एक्टर की अगली हैलोवीन ड्रेस, सलमान खान से है कनेक्शन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर नेक्स्ट हैलोवीन ड्रेस का खुलासा किया है ज ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वहां फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी अगली हैलोवीन ड्रेस का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि नेक्स्ट हैलोवीन फेस्टिवल में वो क्या पहनने वाले हैं। उनकी यह ड्रेस सलमान खान के गाने 'हर दिल जो प्यार करेगा' से प्रेरित है।
वरुण धवन ने किया नेक्स्ट हैलोवीन ड्रेस का खुलासा
अभिनेता वरुण धवन ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने साल 2000 में आई सलमान खान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' की एक क्लिप शेयर की है। क्लिप में देखा जा सकता है कि सलमान एक जालीदार बनियान पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान की इसी ड्रेस को वरुण अपनी अगली हैलोवीन ड्रेस बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Halloween 2023: एशा देओल बनी बिल्ली तो श्वेता बच्चन नागिन, सेलेब्स पर दिखा हैलोवीन का क्रेज
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दी थीं। वहीं, फिल्म में शाह रुख खान ने कैमियो भूमिका निभाई थी।

क्या है हैलोवीन
हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन लोग डरावनी ड्रेसेस पहनकर अपने घरों को डरावनी चीजों से सजाते हैं और अलग-अलग तरह के गेम्स खेलते हैं। वैसे तो इस त्योहार को ज्यादातर विदेशों में मनाया जाता है, लेकिन कुछ सालों में यह भारत में काफी फेमस हो गया है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी हैलोवीन मनाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
वरुण धवन का वर्क फ्रंट
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'वीडी18' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण धवन एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाई दे सकते हैं। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म एटली द्वारा प्रस्तुत की गई है और उनकी पत्नी प्रिया एटली और मुराद खेतानी द्वारा सह-निर्मित है।