यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Varun Dhawan ने दिखाई बेटी लारा की पहली झलक, Deepika Padukone ने दुआ के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा- मेरा दिल भर आया
वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग को अच्छा बताया जा रहा है। इस बीच उन ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण धवन की बेबी जॉन को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
- वरुण धवन ने पहली बार दिखाई बेटी की झलक
- दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के लिए किया स्पेशल पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन (Varun Dhawan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेबी जॉन (Baby John) 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एटली की फिल्म में वरुण के अलावा, कृति सुरेश और वामिका गब्बी ने अहम किरदार की भूमिका अदा की है। फिल्म प्रमोशन के दौरान ग्रैड इंडियन कपिल शर्मा शो में वरुण ने अपनी बेटी के बारे में बात की। हालांकि, फैंस उनकी बेटी की पहली झलक देखने का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं।
वरुण ने पहली बार दिखाई बेटी लारा की झलक
क्रिसमस के मौके पर वरुण ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर बेटी लारा की झलक दिखाई है। तस्वीर में वरुण के साथ उनकी पत्नी नताशा भी नजर आ रही हैं। एक्टर की पत्नी ने गोद में लारा को उठाया हुआ है। हालांकि, उन्होंने रेड हार्ट इमोजी से बेटी का चेहरा छिपा दिया है। वहीं, वरुण गोद में अपने डॉग को उठाए नजर आ रहे हैं। इसके साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'मी एंड माई बेबीज मेरी क्रिसमस।'
इंस्टाग्राम पर वरुण की पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, बेबी धवन का सोशल मीडिया पर डेब्यू। दूसरे ने लिखा, बेबी धवन अपनी पत्नी और बेटी के साथ। तीसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, ओह माई गॉड।
ये भी पढ़ें- Baby John Box Office Collection Day 1: 'पुष्पा 2' के भार में दबती नजर आई 'बेबी जॉन'? ओपनिंग डे पर हुआ ऐसा हाल

Photo Credit- Instagram
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के लिए पोस्ट किया
बी टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इंस्टाग्राम पर एक प्यारा फोटो शेयर किया। उनकी स्पेशल पोस्ट में क्रिसमस ट्री देखने को मिल रहा है। वहीं, ट्री पर दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बेटी दुआ का नाम लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की है। रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी के पहले क्रिसमस को खास बनाते हुए क्रिसमस ट्री को रेड और ब्लैक रिबन से सजाया है।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
बेबी जॉन के लिए कैसा रहा पहला दिन?
क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। एटली की फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्डवाइड मूवी ने 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, भारत में नेट कलेक्शन 11.25 करोड़ का हुआ। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बेबी जॉन की कमाई में गिरावट आ सकती है। हालांकि, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा कि वरुण धवन स्टारर फिल्म पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल साबित होगी।