यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'किसी का दुख...' Varun Dhawan ने Shefali Jariwala के निधन पर मीडिया के कवरेज पर उठाए सवाल
शेफाली जरीवाला सिर्फ 42 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके आकस्मिक निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। बता दें कि शेफाली जरीवाला को 2000 के द ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण धवन ने लिखा सोशल मीडिया पोस्ट
- 27 जून को हुआ था शेफाली जरीवाला का निधन
- मीडिया कवरेज पर वरुण ने उठाया सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को चौंका कर रख दिया। 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मुंबई स्थित उनके आवास पर उनकी मौत हो गई। उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पराग ने मीडिया से की दूर रहने की गुजारिश
शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर पराग और उनके घरवालों के कई ऐसे वीडियो तैर रहे थे जोकि सच पूछिए तो नहीं होने चाहिए थे। पारस काफी परेशान नजर आ रहे थे उनकी आंखों में आंसू थे लेकिन पैपराजी मानने को तैयार ही नहीं थे और बराबर उनके मुंह में कैमरा ठूंसे हुए थे। एक बार तो उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया को दूर रहने के लिए भी कहा। रश्मि देसाई संग कई सेलेब्स ने पैप्स के असंवेदनशील रवैया पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें: Border 2 को लेकर वरुण धवन ने कैडेट्स के साथ की ट्रेनिंग, 50 नकल पुश-अप का चैलेंज किया पूरा

वरुण धवन ने लिखा सोशल मीडिया पोस्ट
अब, अभिनेता वरुण धवन ने शेफाली की मौत के असंवेदनशील कवरेज के लिए मीडिया पर निशाना साधा है। एक्टर ने दुख की इस घड़ी में मीडिया सम्मान देने की बात कही है। रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण ने लिखा,"एक बार फिर एक आत्मा (शेफाली जरीवाला) के निधन को मीडिया द्वारा असंवेदनशील तरीके से कवर किया जा रहा है। मुझे समझ में नहीं आता कि आपको किसी के दुख को क्यों कवर करना है? हर कोई इससे इतना असहज दिख रहा है, इससे किसी को क्या फायदा हो रहा है। मीडिया के अपने दोस्तों से मेरा अनुरोध है कि इस तरह से कोई अपनी अंतिम यात्रा को कवर नहीं करना चाहेगा।"
.jpg)
कांटा लगा से मिली थी पॉपुलैरिटी
मुंबई पुलिस के अनुसार, उनका पोस्टमार्टम किया जा चुका है और मौत के कारण के बारे में राय सुरक्षित रखी गई है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शेफाली की मौत में किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो सकती है। शेफाली पिछले 5-6 सालों से यंग दिखने के लिए ट्रीटमेंट करवा रही थीं। 10 से 11 बजे के बीच उनकी तबियत अचानक खराब हुई जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शेफाली को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2002 में आए गाने कांटा लगा से मिली थी।