Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan: जल्द गूंजने वाली है वरुण धवन के घर किलकारी? अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए एक्टर

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:12 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनकी कई मूवीज सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

    वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credit: Instagram)
    वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मई में यामी गौतम ने बेटे को जन्म दिया था। अब उनके बाद इस लिस्ट में ऋचा चड्ढा-अली फजल और वरुण धवन (Varun Dhawan), नताशा दलाल (Natasha Dalal) का नाम शामिल है, जो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

    अब वरुण धवन जल्द खुशखबरी दे सकते हैं। सोमवार को वरुण को मुंबई में हिंदूजा अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद फैंस जल्द उनके पिता बनने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, वरुण के अस्पताल जाने की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। 

    यह भी पढ़ें: 'बेबी जॉन' के सेट पर Varun Dhawan को मिला 'ब्लॉकबस्टर' सरप्राइज, एक्टर की खुशी का नहीं ठिकाना

    वरुण के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

    इसी साल की शुरुआत में वरुण धवन और नताशा दलाल ने सबके साथ अपनी  प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। नताशा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ भी अपनी कई फोटोज शेयर कीं और अप्रैल में नताशा के बेबी शावर की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्स एक साथ दिखाई दिए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अब पैपराजी अकाउंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदूजा अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ में एक रेड कलर का बैग ले रखा था।  वहीं, वरुण खुद ब्लू ट्राउजर और व्हाइट टी-शर्ट पहने दिखाई दिए।

    खबरें और भी

    'बेबी जॉन' में नजर आएंगे वरुण

    वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बेबी जॉन' में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का निर्देशन ए. कालीस्वरन कर रहे हैं और एटली इसे जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं।

    इसके अलावा वरुण, जाह्नवी कपूर के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करने वाले हैं। साथ ही प्राइम वीडियो की सीरीज सिटाडेल के भारतीय संस्करण में सामंथा रूथ प्रभु के साथ नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan ने वाइफ Natasha Dalal के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माय केयरटेकर'