Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan ने किराए पर लिया Hrithik Roshan का घर, बेटी और वाइफ के साथ जल्द होंगे शिफ्ट

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 02:07 PM (GMT+05:30)

    वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) माता-पिता बन गए हैं। अब इस कपल को लेकर खबर है कि वह जल्द नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं लेकिन एक् ...और पढ़ें

    Varun Dhawan and Hrithik Roshan (Photo Instagram)
    Varun Dhawan and Hrithik Roshan (Photo Instagram)

    HighLights

    1. वरुण धवन नए घर में होंगे शिफ्ट
    2. वरुण धवन होंगे ऋतिक रोशन के घर शिफ्ट
    3. अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला होंगे नए पड़ोसी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) शादी की तीन साल बाद पेरेंट्स बने हैं। इस कपल के घर 3 जून का नन्हीं परी ने दस्तक दी है, जिसके चलते धवन और दलाल परिवार में इन दिनों बेहद खुशी है।

    शुक्रवार को अभिनेता अपनी बेटी और पत्नी को अस्पताल से घर लेकर गए थे। इस दौरान नताशा और उनकी बेटी की एक पैपराजी के कैमरों कैद हुई थी, हालांकि, बेबी धवन का चेहरा सामने नहीं आया। वहीं अब इस कपल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है वरुण पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- जब Varun Dhawan को बड़े भाई रोहित से पड़े थे 6 थप्पड़, एक्टर ने खुद सुनाया था वो किस्सा

    सी-फेसिंग अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट

    एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने मुंबई के जुहू इकाले में किराए पर घर लिया है। जो अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता पिछले कुछ दिनों से घर की तलाश में थे, जो अब पूरी हो गई है। वह जल्द नताशा दलाल और बेटी के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

    अक्षय कुमार के बनेंगे पड़ोसी

    बता दें,  इसी बिल्डिंग में वरुण के पड़ोसी अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला होंगे। इन दिनों अभिनेता जूहू में खुद के अपार्टमेंट में रहते हैं, जो साल 2017 में खरीदा गया था। 

    एक्टर की आने वाली फिल्म

    वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'बवाल' में देखा गया था। अब जल्द अभिनेता सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा बेबी जॉन, भेड़िया 2, नो एंट्री 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Varun Dhawan के पापा बनने पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई, बोलीं- 'एक और लड़की दुनिया पर राज करेगी'