यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘वो प्लान था…’ Varun Dhawan ने फोटोशूट के समय कियारा आडवाणी को Kiss क्यों किया था?
वरुण धवन की ऑनस्क्रीन जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ अच्छी लगती है। इसमें कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नही ...और पढ़ें

HighLights
- वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक फिल्म में साथ काम कर चुके हैं
- जुग जुग जियो के लिए उनके काम की सराहना की गई
- वरुण ने कियारा के साथ वायरल किसिंग वीडियो पर रिएक्ट किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हाल ही में रिलीज हुई बेबी जॉन में एक्टर नजर आए। इसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी ने अहम किरदार की भूमिका अदा की है। फिल्म इंडस्ट्री में वरुण मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें को-एक्टर के साथ किए गया मजाक भारी भी पड़ा है।
वरुण धवन के साथ कई एक्ट्रेस की जोड़ी को पसंद किया जाता है। बड़े पर्दे पर वरुण और कियारा की जोड़ी जुग जुग जियो फिल्म में नजर आ चुकी है। कियारा को फोटोशूट के दौरान अचानक किस करने के लिए एक्टर को ट्रोल भी किया गया था। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्यों किया था।
वरुण ने क्यों किया था कियारा को किस?
वरुण का नाम उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं, जो अपने चुलबुले मिजाज के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। बेबी जॉन मूवी के प्रमोशन के लिए वरुण को शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में देखा गया। इस दौरान उन्होंने कियारा के साथ वायरल किस के बारे में बात की। वरुण ने कहा, 'मुझे इस बात की खुशी है कि आपने इस बारे में पूछा, क्योंकि ये पूरी तरह से प्लांड थी।'

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Sikandar में 24 साल की बॉलीवुड हीरोइन की एंट्री पक्की, Salman Khan संग काम करने पर बोलीं- 'सपना जीने जैसा है'
अभिनेता ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'वो डिजिटल कवर के लिए था। एक्शन और मूवमेंट दिखाने के लिए उसे प्लान किया गया था। वीडियो में कियारा को किस करने के बाद हैरान होते हुए देखा गया था। इसके बारे में वरुण का कहना है कि कियारा बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और इस वजह से ही वह सभी को रियल लगा था। हालांकि, एक्टर ने साफ कर दिया है कि कियारा को फोटोशूट के दौरान अचानक किस करना पूरी तरह से प्लांड था। उनका कहना है कि अगर यह प्लान नहीं होता तो मैं इसे एडमिट करता।
खबरें और भी
जुग जुग जियो फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन?
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी जुग जुग जियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल की भूमिका अदा की। इसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पोल और प्राजकता कोहली के काम की भी सराहना की गई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 85.03 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था।

Photo Credit- Instagram
इन एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं वरुण धवन
वरुण धवन फिल्मों में ज्यादातर पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। वरुण ने श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर और एबीसीडी 2 में साथ काम किया है। आलिया भट्ट के साथ वरुण ने डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों को बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। अगर बात जाह्नवी कपूर की करें तो बवाल फिल्म में वरुण-जाह्नवी की जोड़ी को पसंद किया गया था। इसके अलावा भी वह कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं।