विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट की Jigra के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर वसन बाला ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं चल पाई फिल्म

Published: Fri, 18 Oct 2024 10:01 PM (IST)

Alia Bhatt की लेटेस्ट फिल्म जिगरा (Jigra) बॉक्स ऑफिस पर वैसा कारोबार नहीं कर पाई जैसी उम्मीद थी। फिल्म का ...और पढ़ें

आलिया भट्ट की जिगरा के फ्लॉप पर बोले वसन बाला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट की जिगरा के फ्लॉप पर बोले वसन बाला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी जिगरा
  2. भाई-बहन पर आधारित थी जिगरा मूवी
  3. आलिया भट्ट ने फिल्म में निभाया था लीड रोल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और गली ब्वॉय जैसी हिट फिल्में देने वालीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी उम्दा परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता के बाद लोगों को उनकी अगली फिल्म जिगरा का इंतजार था, जो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 

जिगरा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन वसन बाला (Vasan Bala) ने किया था और आलिया भट्ट ने करण जौहर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया। मूवी की अनाउंसमेंट पिछले साल ही कर दी गई थी और एक साल के इंतजार के बाद मूवी थिएटर्स में आई। फिल्म को लेकर बज तो खूब था, लेकिन परिणाम उल्टे आए। मूवी कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई।

क्या जिगरा से निराश आलिया-करण?

विकी विद्या का वो वाला वीडियो के साथ क्लैश के बीच जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। फिल्म की असफलता को लेकर हाल ही में डायरेक्टर वसन बाला ने चुप्पी तोड़ी है। द हॉलीवुड राइटर के साथ बातचीत में जब वसन से पूछा गया कि क्या उन्हें आलिया भट्ट और करण जौहर को निराश किया है, तब डायरेक्टर ने कहा-

मुझे ऐसा महसूस होता है। वे (आलिया और करण) बेहद सपोर्टिव हैं और मुझे ऐसा महसूस होने का कोई मौका नहीं देते। यह कुछ ऐसा है जिससे मुझे जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- करण जौहर के अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भड़कीं Divya Khossla, बोलीं- मुझे चुप कराने के लिए ऐसा किया जा रहा

जिगरा की फ्लॉप पर बोले वसन

वसन बाला ने बताया कि आखिर क्यों जिगरा बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई, जबकि फिल्म में मुख्यधारा की हीरोइन आलिया भट्ट थीं। बकौल डायरेक्टर- 

जाहिर है अब बहुत ज्यादा जांच-पड़ताल होगी, क्योंकि मैंने एक मुख्यधारा के स्टार को लिया है और फिल्म ने ज्यादा कमाई नहीं की है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं जितना ज्यादा खुला रहूंगा, उतनी ही संभावना है कि मैं कुछ और फिल्में बनाऊंगा।

जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जिगरा ने 4.55 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। पहला वीकेंड आलिया भट्ट की फिल्म को फायदा मिला, लेकिन वीकडेज में कमाई पर बुरा असर पड़ा। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर सिर्फ 23 करोड़ के करीब कारोबार किया है, जबकि विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने 27 करोड़ कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर विवादों में घिरी Alia Bhatt की 'जिगरा' Mary Kom एक्टर ने मेकर्स पर लगाया भेदभाव का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।