Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vedaa Release Date: शरवरी वाघ का हथियार बनेंगे John Abraham, 'वेदा' का धांसू पोस्टर OUT, इस दिन फिल्म होगी रिलीज

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 12:06 PM (IST)

    Vedaa Poster and Release Date जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म का एलान हो गया है। वह शरवरी वाघ के साथ निखिल आडवाणी की फिल्म वेदा में नजर आएंगे। बुधवार को फि ...और पढ़ें

    जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की आगामी फिल्म वेदा की रिलीज डेट आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की आगामी फिल्म वेदा की रिलीज डेट आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जॉन अब्राहम की नई फिल्म का एलान
    2. शरवरी वाघ के साथ होगी अपकमिंग फिल्म
    3. पोस्टर के साथ वेदा की रिलीज डेट आउट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vedaa Release Date OUT: हीरो को मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले जॉन अब्राहम (John Abraham) अब रक्षक बनकर हीरोइन को बचाते हुए दिखाई देंगे। जॉन को आखिरी बार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' में एक्स एजेंट के रूप में देखा गया था। अब वह निखिल आडवाणी की आगामी फिल्म में धुआंधार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।

    जॉन अब्राहम ने बुधवार की सुबह अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए एक पोस्ट किया। आज उनकी आगामी फिल्म 'वेदा' (Vedaa) की अनाउंसमेंट हुई है। काफी समय से चर्चा थी कि जॉन अब्राहम एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। तब से जॉन और शरवरी की फिल्म की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब थे। अब फाइनली इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है।

    जॉन अब्राहम की नई फिल्म का एलान

    जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'वेदा' की अनाउंसमेंट एक शानदार पोस्टर के साथ की गई है। फिल्मफेकर निखिल आडवाणी ने सोशल मीडिया पर 'वेदा' का धांसू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के जरिए जॉन और शरवरी का दमदार फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। इसमें दोनों का आधा चेहरा नजर आ रहा है। जॉन की आंखों में तेज गुस्सा है, तो वहीं शरवरी के आंखों में गुस्से के साथ आंसू भी है। वह अभिनेता के पीछे खड़ी हैं।

    यह भी पढ़ें- John Abraham ने नए साल पर मुंबई की इस प्राइम लोकेशन पर खरीदा आलीशान घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    कब रिलीज होगी जॉन और शरवरी की फिल्म वेदा?

    इस पोस्टर के साथ निखिल आडवाणी ने कैप्शन में लिखा, "वेदा। इसके लिए इंतजार करिए। उसे एक रक्षक की जरूरत है। उसे एक हथियार मिल गया है।" फिल्ममेकर ने सिर्फ दमदार पोस्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म इसी साल 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nikkhil Advani (@nikkhiladvani)

    'वेदा' में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा 'स्त्री' अभिनेता अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है, जबकि कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है। जॉन अब्राहम ने अभिनय के साथ फिल्म का निर्माण भी किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhoom के लिए जॉन अब्राहम नहीं थे पहली पसंद, फिल्म में इस्तेमाल हुईं ये सुपर बाइक्स