Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vedaa Release Date: 'पुष्पा 2' के लिए खतरा बनकर आया 'वेदा', इस दिन थिएटर्स में इंसाफ की जंग लड़ेंगे जॉन अब्राहम

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 03:53 PM (IST)

    John Abraham अपने एक्शन थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पठान में धमाल मचाने के बाद वह अपनी आगामी फिल्म वेदा (Vedaa New Release Date) लेकर सिनेमाघ ...और पढ़ें

    वेदा की नई रिलीज डेट का हुआ एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    वेदा की नई रिलीज डेट का हुआ एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वेदा की नई रिलीज डेट का एलान
    2. जुलाई में थिएटर्स में आने वाली थी फिल्म
    3. जॉन अब्राहम के साथ जमेगी शरवरी वाघ की जोड़ी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vedaa New Release Date OUT: 'पठान' के बाद जॉन अब्राहम एक और एक्शन थ्रिलर से पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इसी साल अभिनेता की फिल्म 'वेदा' की अनाउंसमेंट हुई थी। फिल्म के धमाकेदार टीजर के बाद दर्शक जुलाई में इसके रिलीज का इंतजार कर रहे थे। मगर अब फिल्म जुलाई में थिएटर्स में दस्तक नहीं देगी।

    निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) पर्दे पर दिखाई देंगी। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। 

    बदली वेदा की रिलीज डेट

    शुक्रवार को जॉन अब्राहम की तरफ से 'वेदा' का धांसू पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट का एलान किया गया है। इंसाफ की जंग लड़ने के लिए जॉन अब्राहम ने स्वतंत्रता दिवस का दिन चुना है। जी हां, मूवी 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "इस स्वतंत्रता दिवस, वो आ रहे हैं, इंसाफ की जंग लड़ने। वेदा 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।"

    यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड में नहीं एकता,' John Abraham की फिल्म के डायरेक्टर ने दिया हैरान करने वाला बयान

    John Abraham Vedaa

    पुष्पा संग होगा वेदा का क्लैश

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' की टक्कर किसी और के साथ नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के साथ होने वाली है। यह फिल्म भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 2021 में आई अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके सीक्वल को लेकर खूब बज बना हुआ है। ऐसे में 'पुष्पा 2' के साथ क्लैश 'वेदा' का खेल बिगाड़ सकता है। 

    खबरें और भी

    क्या है वेदा की कहानी?

    जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'वेदा' की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है और अपने हक के लिए लड़ती है, लेकिन इस सफर में उसे बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। जॉन अब्राहम, शरवरी के रक्षक बनकर दुश्मनों का खात्मा करते दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- क्या बचपन में क्लासमेट रहे Hrithik Roshan और जॉन अब्राहम, वायरल हुई स्कूल के दिनों की अनसीन फोटो