यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vedaa Trailer: रक्षक बनकर लौटे John Abraham, एक्शन से भरपूर 'वेदा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ फिल्म वेदा में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड ...और पढ़ें

HighLights
- वेदा का ट्रेलर हुआ रिलीज
- एक्शन अवतार में नजर आए जॉन
- 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना फिल्म लवर्स के लिए काफी मजेदार होने वाला है। इस महीने में दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में देखने को मिलने वाली है। इसी में से एक है जॉन अब्राहम की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वेदा'। फैंस उनकी इस मूवी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसमें एक्टर का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस भी उन इस ट्रेलर पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'ये सिर्फ उत्पीड़न है', John Abraham की Vedaa को लेकर पहलाज निहलानी ने CBFC पर उठाये सवाल
जबरदस्त है वेदा का ट्रेलर
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस मूवी में जॉन अब्राहम के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। आखिर बार जॉन शाह रुख खान स्टारर 'पठान' में दिखाई दिए थे। उस मूवी के बाद अब 'वेदा' में उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है।
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि शुरुआत में ही धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, मैं धर्म की रक्षा करूंगा। वहीं, दूसरी तरफ शरवरी वाघ भी इस मूवी में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आई हैं। वह इसमें अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए जद्दोजहद करते हुए दिखाई देती हैं।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
3 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि एक बात तो हम सभी को माननी पड़ेगी कि जॉन अब्राहम अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को इसके डायलॉग भी काफी पसंद आए हैं।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी फिल्म
जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के अलावा इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म जी स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट के द्वारा निर्मित है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म आने वाली 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।