यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोनी कपूर की बेटी के साथ Vedang Raina ने कंफर्म किया अपना रिलेशन? कपिल शर्मा के शो पर स्वीकारा रिश्ता
वेदांग रैना (Vedang Raina) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बॉलीवुड के क्यूट कपल्स हैं। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली इसका कोई एलान नहीं किया है। अब बीते दिनो ...और पढ़ें

HighLights
- बोनी कपूर की बेटी है खुशी कपूर
- The Archies से किया था डेब्यू
- कपिल ने वेदांग रैना को छेड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। काफी समय से ये खबर आ रही है कि बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर द आर्चीज के एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। वेदांग और खुशी ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू किया था जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाह और भी ज्यादा तेज हो गई थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते ऑफिशियल नहीं किया है।
कपिल ने ली वेदांग की चुटकी
हाल ही में वेदांग जिगरा की टीम के साथ द कपिल शर्मा के शो पर गेस्ट के तौर पर नजर आए थे। उनके साथ आलिया भट्ट और करण जौहर भी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मौजूद थे। इस बीच कपिल शो के बीच में वेदांग की चुटकी लेते नजर आए। एक सेगमेंट में कपिल बातों बातों में वेदांग से कहते हैं, क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया के साथ काम कर रहे हैं? या आपको दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं।
यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड संग मनाई गणेश चतुर्थी, शनाया संग ट्विनिंग करते नजर आए जिगरा एक्टर
वेदांग की मुस्कुराहट में छिपी थी वजह
इस पर वेदांग कहते हैं कि नहीं, खुशी है बिल्कुल। खुशी के नाम पर करण भी उन्हें छेड़ते हुए नजर आए और कहते हैं- खुशी है। इस पर कपिल कहते हैं कि सबसे ज्यादा 'खुशी' आपको कहां से मिलती है? वेदांग कपिल की इस बात पर मुस्कुराने लग जाते हैं और कुछ बोलते नहीं है।
यह भी पढ़ें: Jigra Poster Release: भाई की रक्षा के लिए Alia Bhatt ने उठाए हथियार, पोस्टर देखने के लिए चाहिए 'जिगरा'