विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khushi Kapoor के साथ फिल्म करना चाहते हैं वेदांग रैना, इंडिया कॉउचर वीक के दौरान कही दिल की बात

Published: Tue, 30 Jul 2024 05:24 PM (IST)

वेदांग रैना और खुशी कपूर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स हैं। दोनों ने ऑफिशियली डेटिंग का एलान कहीं नहीं किया है। ...और पढ़ें

वेदांग रैना और खुशी कपूर ने किया रैंप वॉक
वेदांग रैना और खुशी कपूर ने किया रैंप वॉक

HighLights

  1. हर तरफ हैं वेदांग और खुशी की डेटिंग के चर्चे
  2. बोनी कपूर की बेटी हैं खुशी कपूर
  3. फिल्म 'द आर्चीज' से किया था डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। वेदांग रैना और खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। बीते काफी समय से दोनों की डेटिंग को लेकर भी काफी खबरें आ रही हैं। हाल ही में दोनों को इंडिया कॉउचर वीक 2024 शो में साथ में रैंप वॉक करते देखा गया था।

साथ में किया रैंप वॉक

इस दौरान कपल ने फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता के आउफिट को शो केस किया। वेदाग यहां पर गौरव गुप्ता के लेटेस्ट कलेक्शन अरुणोदय के लिए शोजटॉपर थे। खुशी कपूर ने ऑफ व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था जिसे उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर किया था। ये एक फिशकट लहंगा था और इस आउटफिट में खुशी किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं वेदांग ब्लैक कलर की शेरवानी में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान कपल के बीच क्यूट बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ खुशी कपूर ने किया रैंप वॉक, ऑफ व्हाइट लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

साथ में फिल्म करना चाहेंगे

इस दौरान जब एक्टर से दोबारा साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया इस पर वेदांग ने कहा,"हां, बिल्कुल!मुझे लगता है कि हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल भी हैं। आगे आने वाले समय में अगर ऐसा कुछ होता है तो हम निश्चित रूप से साथ में फिल्म करना पसंद करेंगे।"

इंडिया कॉउचर वीक 2024, 24 जुलाई को शुरू हुआ है और ये 31 जुलाई तक चलेगा। अभी तक राहुल मिश्रा,जयंती रेड्डी, डॉली जे,अमित अग्रवाल और जे जे वलाया जैसे डिजाइनर अपने कलेक्शन डिस्प्ले कर चुके हैं। फाल्गुनी शेन पीकॉक फाइनल डिजाइनर हैं।

एक्टर्स की आने वाली फिल्म

खुशी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ फिल्म 'नादानियां' में दिखाई देंगी। इसके अलावा लव टुडे के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद होंगे। वेदांग रैना बहुत जल्द आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: अनंत की शादी में Vedang Raina ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर का पकड़ा हाथ, Janhvi Kapoor ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।