विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Venom The Last Dance Trailer: 'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एंटीहीरो बन टॉम हार्डी ने की जबरदस्त वापसी

Published: Mon, 03 Jun 2024 08:39 PM (IST)

मार्वल के खतरनाक एंटी हीरो वेनम एडी ब्रॉक के रूप में टॉम हार्डी वापस आ गए हैं! वेनम फ्रैंचाइजी के ...और पढ़ें

'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, (X Image)
'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, (X Image)

HighLights

  1. अंतिम लड़ाई के लिए तैयारी वेनम
  2. कैसा है वेनम 3 का ट्रेलर ?
  3. कब रिलीज होगी फिल्म ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉम हार्डी की टॉम हार्डी वेनम: द लास्ट डांस चर्चा में बनी हुई है। ये इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होने वाली है, ऐसे में फैंस के बीच मूवी को लेकर क्रेज बना हुआ है। इस बीच अब 3 जून को वेनम 3 का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। जिसने आते ही तहलका मचा दिया है।

यह भी पढ़ें- Venom 3 Release Date: टॉम हार्डी की 'वेनम' फ्रेंचाइजी को मिली नई रिलीज डेट, ये होगा तीसरे पार्ट का टाइटल

अंतिम लड़ाई के लिए तैयारी

मार्वल के खतरनाक एंटी हीरो वेनम, एडी ब्रॉक के रूप में टॉम हार्डी वापस आ गए हैं! वेनम फ्रैंचाइजी के आखिरी पार्ट वेनम: द लास्ट डांस के ट्रेलर में ड्रामा और एक्शन का का रोमांचक कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। वेनम: द लास्ट डांस के ट्रेलर को एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

कैसा है वेनम 3 का ट्रेलर

वेनम फ्रेंचाइजी के साथ टॉप हार्डी पिछले 6 सालों से जुड़े हुए हैं। एक्शन से भरपूर ट्रिलॉजी के अंत के साथ वो अपने किरदार को भी अलविदा कहने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर में लंगड़ाते हुए ब्रॉक को दुनिया से अपना डार्क साइड छिपाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। ट्रेलर में वो गुंड़ों से घिरा हुआ है, जो उसे धमका रहे हैं, लेकिन जब उसने पूछा अपना विकराल रूप दिखाया, तो तहलका मच गया। ट्रेलर में वेनम 3 को लेकर ज्यादा डिटेल्स नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- The First Omen Trailer: इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर देख जिस्म में दौड़ जाएगी सिहरन, जानिए फ्रेंचाइजी का इतिहास

कब रिलीज होगी फिल्म

वेनम 3 साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म होने वाली है। क्या एडी ब्रॉक वेनम के साथ रह पाएगा? क्या वे खलनायक Shriek को हरा पाएंगे? वेनम: द लास्ट डांस में इन सवालों के जवाब मिलेंगे। फिल्म इस साल 24 अक्टूबर 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।