Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लीड रोल के लिए तरसता रहा था इस सुपरस्टार का बेटा, 35 मूवीज करने के बाद भी नहीं मिला स्टारडम

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 05:18 PM (IST)

    कई सारे वेटरन एक्टर्स ऐसे रहे हैं जिनके बेटों ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। लेकिन वह अपने पिता की तरह फिल्मों में लीड रोल हासिल नहीं कर पाए। आज ...और पढ़ें

    सुपरस्टार नहीं बन सका ये स्टार किड (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    सुपरस्टार नहीं बन सका ये स्टार किड (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. इस एक्टर के पिता थे वेटरन एक्टर
    2. फिल्मों में लीड रोल के लिए तरसा
    3. 35 से अधिक फिल्मों में किया था काम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के इतिहास में स्टार किड्स हमेशा से चर्चा का विषय बने हैं। उदाहरण के तौर पर धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन का नाम ले सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बतौर लीड एक्टर इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिल सकी। हालांकि, उनके पिता हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर की फेहरिस्त में शामिल थे। 

    इसके बावजूद ये अभिनेता एक सुपरस्टार का उपाधि हासिल नहीं कर पाया। आइए जानते हैं कि इस लेख में किस एक्टर के बारे में चर्चा की जा रही है। 

    इस स्टार किड को नहीं मिला स्टारडम

    तस्वीर देखकर आप फ्लैशबैक में चले गए होंगे और आपको याद आ गया होगा कि इस एक्टर को आपने पुराने समय में कई फिल्मों में साइड रोल में देखा था। कभी ये पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभाते थे तो कभी एक्टर के भाई के रोल में नजर आते थे। दरअसल इस एक्टर का नाम दिलीप धवन (Dilip Dhawan) है और उनके पिता का नाम कृष्ण धवन था, जोकि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे थे। 

    ये भी पढ़ें- Amjad Khan Son: शोले के 'गब्बर सिंह' की परछाई भी नहीं बन सका उनका बेटा, 8 फिल्मों के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    दिलीप भी अपने पिता की तरह सिनेमा में सुपरस्टार बनने आए थे। लेकिन उनको वो स्टारडम नहीं मिल सका, जिसका उन्होंने सपना देखा था। बतौर लीड एक्टर उनको ज्यादा मूवीज नहीं मिलीं और उनका पूरा करियर सपोर्टिंग रोल में ही निकल गया। 

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    1968 में आई दिलीप कुमार की फिल्म संघर्ष के जरिए उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 32 साल के करियर में उन्होंने करीब 35 से अधिक फिल्मों में काम किया। इस दौरान वह कई पॉपुलर मूवीज में साइड रोल में दिखे, जो इस प्रकार हैं। 

    खबरें और भी

    • अरविंद देसाई की अजीब दास्तां

    • डाक बंगला

    • शिवा

    • स्वर्ग

    • हीना

    • तहलका

    • विरासत

    • हम साथ-साथ हैं

    इस दूरदर्शन सीरियल के लिए फेमस हुए थे दिलीप

    दरअसल फिल्मों के अलावा दिलीप धवन ने छोटे पर्दे भी काम किया था। उनको सबसे अधिक लोकप्रियता दूरदर्शन के टीवी सीरियल नुक्कड़ से मिली थी। इसके अलावा पुकार, लोग क्या कहेंगे और नया नुक्कड़ जैसे धारावाहिकों में वह दिखाई दिए। 

    हालांकि, 45 साल की उम्र में दिलीप के निधन से मनोरंजन जगत से बड़ा झटका लगा था। 15 फरवरी 2000 को उन्होंने अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेशक वह सुपरस्टार नहीं बन सके, लेकिन उनके दमदार अभिनय के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। 

    ये भी पढ़ें- पिता सिनेमा का सुपरस्टार, बेटा बनता है खूंखार विलेन, बॉलीवुड पर राज करता है ये स्टार किड