Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manoj Kumar Death: अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 07:38 AM (IST)

    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए ...और पढ़ें

    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन (सोशल मीडिया)
    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे मनोज कुमार
    2. राजनाथ सिंह बोले हमेशा देशभक्ति फिल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा
    3. मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड ही नहीं, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

    राजनाथ सिंह ने जताया दुख

    मनोज कुमार के निधन पर राजनाथ सिंह ने दुख जताया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर लिखा कि मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरी फिल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा।

    आगे लिखा कि 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर, 'उपकार', 'पूरब' और 'पश्चिम' जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों तक लोगों का प्रिय बनाया है। उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के माध्यम से जीवित रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    खबरें और भी