Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेकेशन पर निकलीं 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेज हेलन, वहीदा और आशा पारेख, कश्मीर में हाउसबोट का उठाया लुत्फ

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 08:02 AM (IST)

    बॉलीवुड की डीवा आशा पारेख वहीदा रहमान और हेलन इन दिनों फ्री टाइम एन्जॉय कर रही हैं । परिवार से दूर तीनों अभिनेत्री कश्मीर में छुट्टियां मना रही है जि ...और पढ़ें

    Asha Parekh, Waheeda Rehman and Helen (Photo Instagram)
    Asha Parekh, Waheeda Rehman and Helen (Photo Instagram)

    HighLights

    1. वेकेशन पर आशा पारेख, हेलेन और वहीदा
    2. तीनों एक्ट्रेस का दिखा स्टाइलिश अंदाज
    3. 85 साल की उम्र में हेलेन ने किया जीम में वर्कआउट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  भारत के कई राज्यों में जबरदस्त गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स वेकेशन पर निकल रहे हैं। कोई परिवार वालों के साथ तो वहीं कोई दोस्तों के साथ पहाड़ों को घूमने निकल पड़ा है।

    इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकार आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलन भी शामिल हैं। तीनों अभिनेत्री इस वक्त मुंबई की गर्मी से दूर कश्मीर की वादियों का मजा ले रही हैं।

    श्रीनगर में आशा, वहीदा और हेलेन

    अभिनेत्री आशा पारेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेकेशन की फोटोज शेयर की है, जिसमें सदाबहार तिकड़ी एक हाउसबोट पर पोज देती नजर आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें-  इस शख्स की वजह से ताउम्र कुंवारी रहीं Asha Parekh, अभिनेत्री को सफल बनाने में था बहुत बड़ा हाथ

    इस दौरान तीनों एक्ट्रेसेज काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- श्रीनगर में हाउसबोट का आनंद ले रहे हैं।

    लंच एन्जॉय करती दिखीं एक्ट्रेसेज

    इससे पहले आशा पारेख ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें वह हेलन और वहीदा के साथ  दोपहर के भोजन का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं।  इस फोटो के कैप्शन में लिखा-  "श्रीनगर में मेरे प्यारे दोस्त।"

    जिम में वर्कआउट करती नजर आई थीं हेलेन

    बीते दिनों हेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आई थी। 85 साल की उम्र में भी वो अपने आपको फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बता दें, सालों पहले हेलन के बढ़ते वजन और घुटनों में दर्द के चलते उन्होंने अपने डांस को बाय-बाय कह दिया था, लेकिन अब हेलन वापसी करने की तैयारी में हैं। वीडियो देख फैंस ने अभिनेत्री की जमकर तारीफ की थी। 

    खबरें और भी