विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीजा से कर ली शादी, दिलीप कुमार की थीं पहली गर्लफ्रेंड, 'शाहरुख की दादी की अनकही कहानी'

Published: Fri, 16 Jan 2026 05:49 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल को अपने काम के लिए भले ही फैंस से बहुत प्यार मिला हो, ...और पढ़ें

जब दिग्गज अभिनेत्री को करनी पड़ी थी जीजा से शादी/ फोटो- Instagram

जब दिग्गज अभिनेत्री को करनी पड़ी थी जीजा से शादी/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'प्यार में अक्सर दिल टूट जाता है और जिम्मेदारी में अक्सर इंसान झुक जाता है'। कुछ ऐसी ही थी हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा कामिनी कौशल की जिंदगी की कहानी। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए बॉलीवुड में मशहूर कामिनी कौशल ने खूब नाम कमाया।

एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में 70-80 साल तक काम किया। 1946 में मूवी 'नीचा नगर' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली कामिनी कौशल ने पर्दे पर मुख्य भूमिका से लेकर कैरेक्टर रोल्स निभाए। उनकी फिल्मी लाइफ जितनी सफल रही, लव लाइफ में उतना ही दर्द उन्हें सहना पड़ा। दो तरफा प्यार होने के बाद भी उन्हें अपनी बड़ी दीदी के पति से शादी करनी पड़ी। ऐसा कामिनी कौशल ने क्यों किया और क्या हुआ उनकी शादी और प्यार का अंजाम, नीचे पढ़ें उनकी जिंदगी की दास्तां:

अपने घर की सबसे छोटी बेटी थीं कामिनी कौशल

कामिनी कौशल की दर्द भरी लव स्टोरी के बारे में आपको बताने से पहले ये बता दें कि वह बॉलीवुड की सबसे उम्र दराज एक्ट्रेस थीं, जिनका निधन बीते साल 14 नवंबर को ही हुआ है। कामिनी कौशल का जन्म साल 1927 में लाहौर में हुआ था। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। ब्रिटिश इंडिया के समय में उनके पिता शिव राम कश्यप 'यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, लाहौर में प्रोफेसर थे। जब कामिनी सिर्फ 7 साल की थीं, तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था।

यह भी पढ़ें- कामिनी कौशल की प्रेयर मीट में पहुंचीं वहीदा रहमान और Jaya Bachchan, वेटरन एक्ट्रेस को दी श्रद्धांजलि

पुराने दौर को याद करते हुए कामिनी कौशल ने बताया था कि जब वह युवा थीं तो उन्हें किसी पर भी क्रश नहीं था। वह स्विमिंग-राइडिंग और स्केटिंग करती थीं। उन्होंने रेडियों पर 'आकाशवाणी' भी किया, जिसके लिए उन्हें 10 रुपए मिलते थे।

kamini kaushal 1

जीजा से मजबूरन करनी पड़ी थी शादी

कामिनी कौशल जब यंग थीं, तो उनकी बड़ी बहन का निधन एक कार एक्सीडेंट हो गया था। उनकी दो छोटी बेटियां थीं, जिनके नामा कुमकुम सोमानी और कविता साहनी ही। बड़ी बहन की जिम्मेदारी की खातिर कामिनी कौशल को 1948 में अपने जीजा बीएस सूद से शादी करनी पड़ी। फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने बॉम्बे (मुंबई) में अपना घर बसाया, जहां उनके पति बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट में चीफ इंजीनियर थे। कामिनी कौशल ने 1955 के बाद तीन बेटों का स्वागत किया, जिनका नामा राहुल, विधुर और श्रवण हैं।

kamini kaushal 111

दिलीप कुमार और मैं पूरी तरह से टूट गए थे

कामिनी कौशल की शादी बी एस सूद से हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वह दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं। जिसके बारे में खुद उन्होंने अपनी बायोग्राफी में बताया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी बायोग्राफी में कहा था, "हम दोनों पूरी तरह से टूट चुके थे। एक-दूसरे के साथ हम बहुत खुश थे, क्योंकि हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी, लेकिन यही जिंदगी है। मैं किसी को छोड़कर ये नहीं कह सकती कि बस हो गया, मैं जा रही हूं। मेरे ऊपर उन लड़कियों की जिम्मेदारी थी। मैं अपनी बहन को कभी चेहरा नहीं दिखा सकती थी। मेरे पति एक अच्छे इंसान थे, इसलिए वह समझ सके कि ऐसा क्यों हुआ। हर किसी को प्यार हो सकता है।"

dilip kumar 1

कामिनी कौशल ने ही नहीं, बल्कि दिलीप कुमार ने भी अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात को स्वीकार किया था कि वह एक्ट्रेस के साथ काम करते हुए उनकी तरफ अट्रैक्ट हुए थे। उन्होंने कामिनी कौशल को अपना पहला प्यार भी बताया था।

यह भी पढ़ें- पंचतत्व में विलीन हुईं Kamini Kaushal, बॉलीवुड से नहीं पहुंचा कोई स्टार, पेट डॉग्स ने दी मौन विदाई!