Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नफीसा अली ने बताया कैसे दी कैंसर को मात, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'परिवार के साथ जश्न मना रही हूं'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 15 May 2021 10:06 PM (GMT+05:30)

    नफीसा अली सोढ़ी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। जिसके जरिए वो अपने फैंस को अपनी जिंदगी दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंन ...और पढ़ें

    पोते के साथ नफीसा अली सोढ़ी, फोटो साभार: Instagram
    पोते के साथ नफीसा अली सोढ़ी, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नफीसा अली फैंस के साथ अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नफीसा इस समय गोवा में रहती हैं और यहां पर ही वो अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में नफीसा ने अपनी कैंसर के बाद हुई सर्जरी के दौरान का वीडियो शेयर किया है।

    नफीसा अली सोढ़ी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। जिसके जरिए वो अपने फैंस को अपनी जिंदगी दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुश्किल दिनों को याद किया है। इसके साथ उन्होंने फैंस को बताया है कि उन्होंने उस समय को कैसे पार किया है। नफीसा इस वीडियो में सर्जरी के बाद ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए नफीसा ने कैप्शन में लिखा, 'ये मैं हूं दो साल पहले एक बड़ी कैंसर सर्जरी के बाद। डॉक्टर्स, मेडिकल टीम ने मेरी बहुत केयर की और अस्पताल बेहतरीन था जिसने मुझे हिम्मत दी। मैं खुश हूं और आज अपने सुपर सकारात्मक परिवार के साथ जश्न मना रही हूं।' नफीसा की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस इस पोस्ट पर उनकी हिमम्त को दाद दे रहे हैं।

    बता दें कि नफीसा अली सोढ़ी ने साल 1976 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश की खातिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। करीब 18 साल बाद नफीसा ने फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' से वापसी की लेकिन साल 2018 में नफीसा को कैंसर हो गया। जिसके बाद अब वो फिल्मों से पूरी तरह दूर हो गई हैं। कैंसर से जंग जीतने के बाद अब नफीसा गोवा में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

    खबरें और भी

    अमृता राव और आरजे अनमोल की वेडिंग एनिवर्सरी पर नेक पहल, दान करेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर