Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हर शाम मैं और साहब उनकी गजल सुनते थे...' Pankaj Udhas के निधन पर Saira Banu ने किया भावुक पोस्ट

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 06:00 PM (IST)

    Pankaj Udhas Death गायक पंकज उधास मंगलवार शाम पंचतत्व में विलीन हुए। उनका अंतिम संस्कार वरली के हिंदू श्मशान घाट में हुआ जहां पूरा परिवार और कई जानी- ...और पढ़ें

    पंकज उधास सायरा बानो (Photo Credit Instagram)
    पंकज उधास सायरा बानो (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास
    2. राजकीय सम्मान के साथ हुई पंकज उधास की विदाई
    3. पंकज उधास को सायरा बानो ने दी श्रद्धांजलि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pankaj Udhas Death: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक पंकज उधास का सोमवार को निधन हो गया था। 27 फरवरी की शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    नम आंखों से हर कोई उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचा। तो वहीं कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को अभिनेत्री सायरा बानो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो गायक के निधन पर दुख जताया। 

    यह भी पढ़ें- 'हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे...' Pankaj Udhas के निधन पर Shatrughan Sinha ने जताया दुख

    सायरा बानो हुईं भावुक

    महज 72 की उम्र में बीमारी के कारण पंकज उधास इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए एक ऐसी दुनिया में चले गए जहां न कोई चिट्ठी पहुंचेगी और न कोई संदेश। इस वक्त पूरा मनोरंजन जगत उनके जाने से शोक में डूबा हुआ है। हर कोई उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहा है।

    उनके देहांत पर दुख जाहिर कर रहा है। ऐसे में सायरा बानो ने भी पंकज और दिलीप कुमार की एक पुरानी तस्वीर साझा की है और लिखा, "पंकज उधास जी के निधन के बारे में जानकर मुझे दुख हुआ। वह और उनकी पत्नी अक्सर दिलीप साहब से मिलने आते थे। पंकज जी स्वभाव से असाधारण रूप से सौम्य थे और पुरानी दुनिया के आकर्षण से भरे हुए थे।

    वह हमेशा काव्यात्मक भाषा में बात करते थे और उनमें अत्यधिक तात्कालिकता थी। मुझे शाम के समय साहब द्वारा उनकी गजलों का आनंद लेना बहुत याद आता है। पंकज जी की आवाज सुखदायक की तरह बहती थी नदी की ध्वनि, सुनने वाले सभी लोगों को सांत्वना दे रही है। उन्हें शांति मिले, उनकी स्मृति हमारे दिलों में हमेशा के लिए संजोई हुई है''।

    यह भी पढ़ें- पिता Pankaj Udhas के निधन से बेटी रेवा का हुआ बुरा हाल, अंतिम संस्कार में रोती-बिलखती आईं नजर

    पंकज उधास को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

     पंकज उधास का अंतिम संस्कार वरली के हिंदू श्मशान घाट में हुआ। पंकज उधास के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई थी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

    खबरें और भी