Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vicky Kaushal के बेबी ब्वॉय के नाम का Uri से है खास कनेक्शन, जानिए इसके पीछे का राज

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 09:52 PM (GMT+05:30)

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे का नाम और पहली फोटो फैंस के साथ शेयर की। कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। कपल ने बेटे का नाम विहान रखा ह ...और पढ़ें

    विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की झलक (फोटो-इंस्टाग्राम)

    विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की झलक (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे का नाम और पहली फोटो रिवील कर दी। कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए बेबी का नाम बताया जिसमें क्यूट से बच्चे का हाथ दिखाई दे रहा है। विक्की और कटरीना ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है।

    कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

    अपने बेटे का नाम बताते हुए विक्की और कैटरीना ने लिखा, "हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। जीवन खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों से अलग बस आभार व्यक्त कर रहे हैं।" ऋतिक रोशन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "भगवान का आशीर्वाद!! विहान का स्वागत है। बहुत अच्छी खबर! बधाई हो और ढेर सारा प्यार।" करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बधाई हो... विहान को मेरा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।"

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 9.35.36 PM

    WhatsApp Image 2026-01-07 at 9.35.41 PM

    यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद Katrina Kaif की पहली तस्वीर आई सामने, न्यू बॉर्न बेबी संग ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस

    अब फैंस ने इसका कनेक्शन विक्की की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से ढूंढ निकाला है। विक्की ने साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। यानी, अभिनेता ने पहले भी अपने बेटे के नाम का किरदार निभाया है। विक्की के कई प्रशंसकों ने इस बात पर ध्यान दिया और उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    विक्की कौशल की हुई थी खूब तारीफ

    विक्की कौशल को फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में उनके अभिनय के लिए खूब सराहा गया था। उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेंशन, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल मूवमेंट्स ने किरदार में जान भर दी थी। हालांकि विक्की ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनके बेटे का नाम विहान रखने के पीछे उनके उरी किरदार का हाथ है।

    यह भी पढ़ें- Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने पूरी की फैंस की विश, शेयर की बेटे की पहली फोटो; रखा ये प्यारा नाम

    खबरें और भी