यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गिरते-पड़ते Vicky Kaushal ने उठाया 'बैड न्यूज' के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा, जानें कब आएगी पहली झलक?
तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) को फैंस ने आखिरी बार फिर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में देखा था। दर्शकों को एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज काफी पसंद आया था। अब जल ...और पढ़ें

HighLights
- 19 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म बैड न्यूज
- सिंगर एमी विर्क भी आएंगे नजर
- सच्ची घटनाओं से प्रेरित है ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैड न्यूज को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी साल मार्च में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब विक्की कौशल ने फैंस के साथ एक मूवी का अपडेट न्यूज शेयर किया है, जिसे सुनकर फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
ट्रेलर को लेकर विक्की ने दिया अपडेट
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ पर्दे पर बैड न्यूज (Bad Newz) फिल्म में नजर आएंगी। अब तक फिल्म से सितारों के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में कदम रखना चाहते हैं Ammy Virk, फिल्म 'बैड न्यूज' को लेकर दिया बड़ा अपडेट
View this post on Instagram
अब स्टार कास्ट ने ट्रेलर को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सोफे पर गिरते नजर आ रहे हैं और कैमरे की तरफ देखकर बोलते है कि एक गुड न्यूज है। बैड न्यूज ट्रेलर जल्दी आ रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- तैयार हो जाओ, ट्रेलर आ रहा है अपना!!! #बैडन्यूज।
शूटिंग सेट से वायरल हुई थी तस्वीरें
पिछले साल विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। जब ये स्टार क्रोएशिया में शूटिंग कर रहे थे। तस्वीरों में विक्की कौशल गाने की शूटिंग के दौरान तृप्ति को अपने पास पकड़े हुए नजर आए थे।
खबरें और भी
जानें कब रिलीज होगी 'बैड न्यूज
यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कहा है कि दर्शकों इसे बहुत प्यार देने वाले हैं। आगे उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काम करने के बाद अब वह हॉलीवुड में काम करना चाहते हैं। उस इंडस्ट्री में काम करने का एमी का एक सपना है।