Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Katrina Kaif को डेट करने से पहले विकी कौशल का इस टीवी एक्ट्रेस से हो चुका है ब्रेकअप, पढ़ें पूरी खबर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 08 Nov 2021 07:20 AM (IST)

    Vicky Kaushal Affairs हरलीन सेठी ने खबरों की मानें तो कहा है कि विकी कौशल का व्यवहार उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के रिलीज होने के बाद काफी बदल गया थाl इसके ...और पढ़ें

    विकी कौशल को हरलीन सेठी ने सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया हैl
    विकी कौशल को हरलीन सेठी ने सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Katrina Kaif boyfriend Vicky Kaushal Affairs: विकी कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर काफी चल रही हैl विकी कौशल और कटरीना कैफ को लेकर खबरें है कि दोनों दिसंबर में शादी कर सकते हैंl विकी कौशल और कटरीना कैफ के अफेयर की पुष्टि सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने की हैl हालांकि क्या आप जानते है कि विकी कौशल का अफेयर कटरीना कैफ से पहले एक टीवी एक्ट्रेस से थाl हालांकि बाद में उनसे उनका ब्रेकअप हो गयाl

    विकी कौशल का नाम टीवी एक्ट्रेस हरलीन सेठी के साथ जोड़ा जाता है जोकि कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैl दोनों विकी कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज होने के बाद अलग हुए हैl खबरों की मानें तो हरलीन सेठी ने कहा है कि विकी कौशल का व्यवहार उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के रिलीज होने के बाद काफी बदल गया थाl इसके चलते दोनों के बीच ब्रेकअप हो गयाl

    View this post on Instagram

    A post shared by Harleen Sethi (@itsharleensethi)

    विकी कौशल और हरलीन सेठी ने इस विषय पर चुप्पी साध रखी थीl हरलीन सेठी ने विकी कौशल को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया हैl इसके अलावा उन्होंने एक भावुक कविता भी लिखी थीl इसके चलते लोगों ने यह कयास लगाए कि दोनों के बीच का रिश्ता अब समाप्त हो गया हैl उन्होंने लिखा था, 'मैंने कहा शुरू किया था, अब मैं कहां हूंl मैंने अपना रास्ता खुद तय नहीं किया हैl मैं उनकी पसंद से चल रही थीl मुझे पता चला मैं कौन हूं, बड़े तालाब में एक छोटी मछलीl'

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y C O O K (@filmycook)

    विकी कौशल ने भी इसके बाद पुष्टि की कि वह सिंगल हैl उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'हां जी, एकदम सिंगल हूंl यह देखो, एकदम अकेलाl' विकी कौशल का नाम एक्ट्रेस मालविका मोहनन से भी जोड़ा गया थाl विकी और कटरीना कैफ के अफेयर की खबरें तेज हैंl हालांकि दोनों ने अपने अफेयर को और कभी पुष्टि नहीं की हैl दोनों के रोका की खबरें भी वायरल हुई थी, इसपर कटरीना की टीम ने इन खबरों का खंडन किया था।