विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vicky Kaushal: 'विक्की' के अभिनय में लाजवाब 'कौशल', इन किरदारों से मजबूत की अपनी पहचान

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 14 May 2023 08:30 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2023 12:10 PM (IST)

Vicky Kaushal विक्की कौशल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कम समय में बड़ा नाम कमाया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

Vicky Kaushal, raazi, uri: the surgical strike
Vicky Kaushal, raazi, uri: the surgical strike

Vicky Kaushal: विक्की कौशल का 16 मई को 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टंट निर्देशक शाम कौशल का बेटा होने के बावजूद उनके लिए बॉलीवुड में अपने आपको स्थापित करना टेढ़ी खीर रहा है। मगर, विक्की ने अपने अभिनय से एक विश्वसनीय अभिनेता के तौर पर खुद को स्थापित किया है।

विक्की मुकम्मल कलाकार माने जाते हैं। ड्रामा और कॉमेडी से लेकर लगभग हर जॉनर में विक्की ने अपना हुनर साबित किया है। विक्की के ऐसे ही यादगार किरदार यहां दिये गये हैं। 

मसान

सन 2015 में नीरज घायवान की फिल्म मसान आई थी। इस फिल्म से विक्की कौशल का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था। इस फिल्म में उनके अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा और ऋचा चड्ढा की अहम भूमिका थी। यह एक लव स्टोरी थी, लेकिन इसमें ट्रेजेडी भी थी। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। यह विक्की कौशल की दमदार भूमिकाओं में से एक है।

सरदार उधम

इस फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाई थी। उनका क्रांतिकारी अंदाज दर्शकों के दिलों पर छा गया। उन्होंने सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाई, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओ डायर की ब्रिटेन में जाकर हत्या की थी। इस फिल्म को देखते समय लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। विक्की कौशल ने इतना सटीक अभिनय किया था।

मनमर्जियां

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल डीजे सेंड, उर्फ विकी संधू की भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल थी। इसमें अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की भी अहम भूमिका थी। विक्की कौशल ने इसमें यो मैन की भूमिका निभाई थी। इसमें वह काफी जंच रहे थे।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

जहां मसान फिल्म के माध्यम से विक्की कौशल ने फिल्म क्रिटिक के दिलों में जगह बनाने में सफलता प्राप्त की। वहीं, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। इस फिल्म में उन्होंने मेजर विहान सिंह की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार भी किया था।

राजी

विक्की कौशल ने इस फिल्म में एक पाकिस्तानी सेना अफसर इकबाल सैयद की भूमिका निभाई थी,जो आलिया भट्ट की भूमिका सहमत का पति होता है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

विक्की कौशल अब जल्द फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म सैम बहादुर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है और उनका लुक सैम मानेकशॉ के लुक से सटीक मेल खाता हैं। पोस्टर को देखकर फैंस का मानना है कि वह इस फिल्म में भी दमदार एक्टिंग करते नजर आएंगे।