Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Kaushal-Isabelle Kaif: कटरीना कैफ की बहन के साथ स्पॉट हुए सनी कौशल, फैंस बोले- डेटिंग कर रहे?

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM (IST)

    Sunny Kaushal-Isabelle Kaif बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल अपनी भाभी कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ कुछ दिन पहले स्पॉट हुए थे। अब एक बार फिर दोनों को स ...और पढ़ें

    Katrina Kaif की बहन संग दिखे सनी कौशल। Photo-Instagram
    Katrina Kaif की बहन संग दिखे सनी कौशल। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Kaushal-Isabelle Kaif Video: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने 2021 में खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी की थी। शादी के बाद कटरीना का अपने देवर सनी कौशल (Sunny Kaushal) के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर भाभी-देवर के गोल्स देते हुए नजर आते हैं।

    भाभी ही नहीं, सनी कौशल का कटरीना की बहन इसाबेल कैफ (Isabelle Kaif) के साथ भी अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। कई बार सनी को इसाबेल के साथ स्पॉट किया गया। बीते दिनों पहली बार दोनों साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर उन्हें एक साथ कैमरे में कैद कर लिया गया।

    कटरीना की बहन के साथ दिखे सनी कौशल

    दरअसल, संडे की रात को विक्की कौशल के भाई सनी कौशल अपनी भाभी कटरीना की बहन इसाबेल कैफ के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किए गए। दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान इसाबेल ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट के साथ डेनिम टॉप में नजर आईं। कम मेकअप और खुले बाल में इसाबेल बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, सनी कौशल ब्लू डेनिम जींस के साथ स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    क्या डेट कर रहे सनी और इसाबेल?

    जैसे ही सनी कौशल और इसाबेल फिर से साथ दिखे और उनका वीडियो वायरल हो गया, तब से फैंस उनके डेटिंग के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?" एक और ने कहा, "क्या चल रहा है कैफ और कुशल का।"

    खबरें और भी

    एक फैन ने कमेंट किया, "क्या वे सच्ची में डेटिंग कर रहे हैं?" एक ने पूछा, "इन दोनों का क्या चल रहा है?" इसी तरह फैंस वीडियो देखने के बाद ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या वे डेटिंग कर रहे हैं या नहीं।

    सनी कौशल का अफेयर

    सनी कौशल का नाम पिछले काफी समय से एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ जोड़ा जा रहा है। शरवरी और सनी ने भले ही अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन उनका साथ में कई बार स्पॉट होना उनके डेटिंग की खबरों को बढ़ावा देने का काम करता है। पिछले काफी समय से दोनों साथ में स्पॉट नहीं हुए।