यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sam Bahadur देख Vicky Kaushal के भाई के उड़े होश, सोशल मीडिया पर नोट लिखकर की मूवी की तारीफ
Sam Bahadur बुधवार को सैम बहादुर (Sam Bahadur) की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ समेत कई फिल्मी सितारे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) कुछ ही घंटों के बाद पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले बुधवार को मुंबई में मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हुई थी।
इस मौके पर पूरा कौशल परिवार भी नजर आया था। वहीं अब बड़े भाई की फिल्म देखकर छोटे भाई सनी कौशल ने अपने रिव्यू शेयर किया है। सनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैम बहादुर की स्टोरी और भाई की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें- Sam Bahadur की स्क्रीनिंग पर विक्की कौशल को सपोर्ट करने पहुंचीं Katrina Kaif, ब्लैक आउटफिट में कपल की ट्विनिंग
सनी कौशल का सैम बहादुर को लेकर रिव्यू
मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘सैम बहादुर’ कल यानी 1 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। विक्की कौशल ने सैम बहादुर का किरदार निभाया है। भाई की फिल्म देखने के बाद अब सनी कौशल एक लंबा नोट शेयर किया और फिल्म को "अद्भुत" बताया है।
.jpg)
क्या अमेजिंग फिल्म है- सनी कौशल
विक्की की फोटो शेयर कर सनी ने लिखा, क्या अमेजिंग फिल्म है..@rsvpmovies @meghnagalzar सैम बहादुर बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपने इस आदमी के जीवन, चरित्र, प्यार को इतनी खूबसूरती से कैसे दिखाया है। इसने मुझे हंसाया, रुलाया, इंस्पायर किया और सबसे जरूरी बात यह है कि इसने मुझे एहसास कराया कि ग्रेट करेज और कैरेक्टर का क्या मतलब होता है।
खबरें और भी

अपने पोस्ट में सनी ने सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख की भी तारीफ की और विक्की कौशल को लेकर लिखा कि, मुझे लगता है कि आपने खुद को पछाड़ दिया है। मुझे पता है कि आपने इस फिल्म को मेनिफेस्ट किया है और अब मैं देख सकता हूं कि क्यों.. मुझे लगता है कि इस फिल्म ने आपको चुना। मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा सैम का किरदार बेहतर ढंग से सकता है।
'सैम बहादुर' की एडवांस बुकिंग
यह भी पढ़ें- Sam Bahadur की स्क्रीनिंग पर विक्की कौशल को सपोर्ट करने पहुंचीं Katrina Kaif, ब्लैक आउटफिट में कपल की ट्विनिंग
'सैम बहादुर' को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग जमकर हो रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक विक्की कौशल स्टारर 'सैम बहादुर' 57 हजार 888 टिकटों की सेल हो चुकी है, जिसके चलते फिल्म की दो करोड़ की कमाई हुई है। हालांकि, अब ये कल पता चलेगा कि मूवी ने पहले दिन कितने कमाए हैं।