Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal ने इस खूबसूरत जगह पर मनाई थी वाइफ Katrina संग पहली सालगिरह, एक्टर ने शेयर किया किस्सा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 09:26 PM (IST)

    Vicky Kaushal And Katrina Kaif विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने रविवार को इंस्टाग्राम पर Askme सेशन रखा जिसमें उन्होंने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया ...और पढ़ें

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Photo Instagram)
    विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal And Katrina Kaif: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर अपनी टीम के साथ इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। रविवार को विक्की दिल्ली में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं एक्टर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    रविवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर Askme सेशन रखा, जिसमें उन्होंने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक फैन एक्टर से उनकी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर सवाल किया कि कैसे उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया।

    यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal: 'उनके जैसा साथी पाना आशीर्वाद...', विक्की ने की Katrina Kaif की तारीफ, बताया शादी के बदल गई जिंदगी

    विक्की ने बताया कैसे मनाई थी पहली एनिवर्सरी

    विक्की कौशल ने साल कटरीना कैफ से 9 दिसंबर साल 2021 में शादी रचाई थी। वहीं साल 2022 में इस कपल की शादी को पूरा एक साल हुआ था। ऐसे में अब एक्टर ने एक फैंस के पूछने पर खुलासा किया है उन्होंने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी कटरीना कैफ के साथ कैसे और कहा मनाई। विक्की ने बताया, खूबसूरत चाय के बाग में मैंने और कटरीना ने ऊटी में अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई थी। जब मैं सैम बहादुर के शूट के लिए वहां सड़क किनारे मैगी और भुट्टा खा रहा था।

    कैट और विक्की की शादी को पूरे होंगे दो साल

    बता दें, इस कपल की शादी को अगले महीने यानी 9 दिसंबर को पूरे दो साल होने जा रहे हैं। अब देखना होगा कैट और विक्की अपनी सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी कैसे और कहा सेलिब्रेट करते हैं।

    कटरीना- विक्की की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- Katrina Kaif ने 'ससुर' शाम कौशल के बर्थडे पर किया खास पोस्ट, Vicky Kaushal और फैमिली संग जश्न मनाती आईं नजर

    कपल के वर्कफ्रंट की बात करे तो कटरीना की हाल ही में फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई है। जबकि विक्की की 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा कैट जल्द मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी और विक्की डंकी में कैमियो करते दिखाई देंगे।

    खबरें और भी