विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब और बढ़ेगी Chhaava की कमाई! मध्य प्रदेश के बाद इस राज्य में भी हुआ टैक्स फ्री का एलान

Published: Thu, 20 Feb 2025 12:00 PM (IST)

विक्की कौशल फिल्मों के किरदारों का चयन बेहतरीन ढंग से करते हैं। हाल ही में उनकी मच अवेटेड फिल्म छावा ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के बाद इस शहर में टैक्स फ्री हुई छावा (Photo Credit- Instagram)
मध्य प्रदेश के बाद इस शहर में टैक्स फ्री हुई छावा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. विक्की कौशल की छावा को दर्शकों का प्यार मिल रहा है
  2. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है
  3. इस बीच मध्य प्रदेश के बाद एक और राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म छावा रिलीज के बाद से ही चर्चा में आ गई है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलने के बाद छठे दिन भी फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया। सिनेमा लवर्स को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है। दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की स्टोरी बताने वाली फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया। 

इसके बाद अब एक और राज्य में फिल्म को टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। जी हां, अब गोवा में भी फिल्म के टैक्स फ्री करने का एलान किया जा चुका है, जिसे खुद वहां के सीएम ने एक्स पोस्ट के जरिए किया है।

गोवा के मुख्यमंत्री ने पोस्ट शेयर कर क्या कहा?

गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने शुरुआत में ही लिखा, 'छत्रपति संभाजी महाराज की जय।' इससे ही अंदाजा लग गया कि उनकी यह पोस्ट खास विक्की कौशल की फिल्म छावा के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान लोगों के लिए प्रेरणा है।

सीएम ने आगे कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म 'छावा' को गोवा में टैक्स फ्री किया जा रहा है।'

ये भी पढ़ें- Chhaava Vs Jawan: 'छावा' के आगे पस्त हुआ 'जवान'! छठे दिन कमाई में कर दिया खल्लास

मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

गोवा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बुधवार को छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया। बता दें कि इस अहम घोषणा को छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर किया गया, जो संभाजी महाराज के पिता और मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। 

Photo Credit- Instagram

छावा फिल्म की स्टार कास्ट

लक्ष्मण उतेकर की निर्देशित छावा फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने लीड रोल की भूमिका अदा की है। इस मूवी की कहानी शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हो रही है। इसके अलावा, दर्शकों ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। 

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Day 6: नहीं छोड़ेगा छावा! Pushpa 2 से आगे निकलने की पक्की तैयारी, छह दिन में डबल हुए नंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।