Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साड़ी में फैन ने रिक्रिएट किया 'Tauba Tauba' गाने का हुक स्टेप, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए विक्की कौशल

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 12:21 PM (IST)

    बैड न्यूज के गाने तौबा तौबा को मिले फैंस के प्यार और सपोर्ट से विक्की कौशल बेहद खुश हैं। इस गाने ने उनकी फिल्म को प्रमोट को करने में अहम रोल निभाया है ...और पढ़ें

    फैन ने रिक्रिएट किया विक्की कौशल का डांस स्टेप, (X Image)
    फैन ने रिक्रिएट किया विक्की कौशल का डांस स्टेप, (X Image)

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर छाया विक्की का गाना
    2. तौबा तौबा गाने के रील्स की आई बाढ़
    3. फैन के वीडियो पर विक्की ने किया कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल ने अपने फैंस के बीच एक बार फिर से धूम मचा दी है। इस बार विक्की कौशल के चर्चे उनके किसी फिल्म या प्रमोशन की वजह से नहीं, बल्कि एक फैन की वजह से हो रहे हैं।

    विक्की कौशल पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म बैड न्यूज के गाने तौबा तौबा को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गाने में उनका किया हुक स्टेप फैंस के बीच खूब पॉपुलर हुआ। वहीं, अब उनकी एक फीमेल फैन विक्की कौशल का हुक स्टेप किया। जिस पर एक्टर ने रिएक्ट भी किया है।

    साड़ी में किया रिक्रिएट किया डांस

    विक्की कौशल की इस फैन ने साड़ी पहनकर एक्टर के वायरल गाने 'तौबा तौबा' का हुक स्टेप रीक्रिएट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर विक्की कौशल भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके साथ- साथ गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को ने भी कमेंट किया है।

    यह भी पढ़ें- Bad Newz Box Office Day 3: रविवार को तूफानी रफ्तार से फैली 'बैड न्यूज', तीन दिन में फिल्म ने उड़ा दिया गर्दा

    View this post on Instagram

    A post shared by Rupali Sing (@sad_rupaa)

    विक्की ने की फैन की तारीफ

    विक्की कौशल की फैन वीडियो में अपने दो बच्चों के साथ तौबा तौबा गाने का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए विक्की कौशल ने कहा- 'वॉव'। वहीं, कोरियोग्राफर बॉस्को ने रिएक्ट करते हुए डांसर, हार्ट और खुश होने वाली इमोजी बनाई।

    खबरें और भी

    लगातार वायरल हो रहा वीडियो

    विक्की कौशल के इस फैन का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। अब तक वीडियो को 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 48 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

    सुपरहिट हुआ विक्की का गाना

    'बैड न्यूज' विक्की कौशल का नया गाना है, जो रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस गाने में विक्की का अंदाज और उनके डांस मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाने का 'तौबा तौबा' हुक स्टेप तो खासकर यंगस्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर हो गया है, जिसे हर कोई रीक्रिएट करने की कोशिश कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- Bad Newz Box Office Day 2: वीकेंड पर 'बैड न्यूज' ने मचाया गदर, दो दिन में कॉमेडी फिल्म की कमाई हुई तगड़ी