Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur के लिए अमूल की तरफ से विक्की कौशल को मिला खास तोहफा, देखकर खुशी से फूले नहीं समाए एक्टर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 03:41 PM (IST)

    देशभक्ति से पूर्ण फिल्म सैम बहादुर की स्टोरी ने लोगों को दिल छू लिया है। आर्मी ऑफिसर के रोल में उनकी परफॉर्मेंस और बोलचाल ने लोगों को खासा प्रभावित क ...और पढ़ें

    Vicky Kaushal as Sam Bahadur in Amul Print Advertisment
    Vicky Kaushal as Sam Bahadur in Amul Print Advertisment

    HighLights

    1. 'सैम बहादुर' के लिए विक्की कौशल को मिल रही तारीफें
    2. फैंस ने की उनकी एक्टिंग की तारीफ
    3. अमूल की तरफ से मिला विक्की को स्पेशल सरप्राइज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ बनकर विक्की कौशल ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस किरदार में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। आर्मी ऑफिसर के गेटअप में नजर आए विक्की ने अपने डिक्शन से लेकर बॉडी लैंगवेज तक पर काफी मेहनत की है।

    फैंस ने न सिर्फ फिल्म की स्टोरी को, बल्कि विक्की के हार्ड वर्क की भी खूब तारीफ की है। अब 'सैम बहादुर' बने विक्की कौशल को अमूल की तरफ से स्पेशल अंदाज में बधाई दी गई है।

    अमूल ऐड में छाए विक्की कौशल

    'सैम बहादुर' विक्की कौशल के बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने तीन दिन में 25 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है। फैंस विक्की की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं, अमूल बटर के ऐड पर विक्की कौशल को खास अंदाज में बधाई दी गई है। 'सैम बहादुर' के गेटअप में सैनिकों के साथ उनकी फोटो को दिखाते हुए विज्ञापन को मजेदार कैप्शन दिया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    विक्की कौशल को 'अमूल मस्का शॉ' बनाकर फ्रंट में दिखाया गया है। एक्टर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अमूल वालों का शुक्रिया अदा किया है। फैंस ने भी इस आर्ट को काफी पसंद किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    थिएटर पहुंचे विक्की कौशल

    इससे पहले विक्की ने मुंबई के एक थिएटर में फैंस का रिएक्शन लेने के लिए दस्तक दी। अपने बीच एक्टर को देख अचानक से देख फैंस फूले नहीं समाए। उन्होंने फिल्म और विक्की की परफॉर्मेंस की भर-भरकर तारीफ की। मेघना गुल्जार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को 1 दिसंबर को रिलीज किया गया था। तीन दिनों में फिल्म ने 25 करोड़ तक की कमाई कर डाली है। 

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Box Office Day 2: 'एनिमल' के आगे 'सैम बहादुर' ने नहीं मानी हार, दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल

    खबरें और भी