Dhurandhar 2 देखने के बाद Vicky Kaushal ने किया फिल्म का रिव्यू, इन सितारों के नाम का नहीं किया जिक्र
सिनेमाघरों में रिलीज होने के 13 दिन बाद विक्की कौशल ने आखिरकार 'धुरंधर: द रिवेंज' देख ली। फिल्म देखने के बाद 'छावा' एक्टर ने इसका रिव्यू किया। ...और पढ़ें

विक्की कौशल ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू/ फोटो- Instagram
HighLights
विक्की कौशल को कैसी लगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
इस एक्टर को बताया अपनी प्रेरणा
'धुरंधर 2' का विक्की कौशल ने किया पूरा रिव्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारे हों या फिर आम जनता, रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
रणवीर सिंह के खास दोस्त और 'छावा' एक्टर विक्की कौशल ने भी रिलीज के 13 दिन बाद आखिरकार 'धुरंधर-2' देख ली है। इस फिल्म को देखकर जैसे ही वह बाहर आए, उन्होंने मूवी का लंबा-चौड़ा रिव्यू अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया।
विक्की कौशल को कैसी लगी 'धुरंधर 2'?
मंगलवार को विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के बाद इसका पूरा रिव्यू शेयर किया। उन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा, "मैं इस वक्त हैरान हूं और बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं। आपका क्राफ्ट, हार्ड वर्क और इसमें डाली गई मेहनत को देखकर मैं बहुत खुश हूं। यह एक गोल्ड स्टैंडर्ड है। आप इस सफलता को डिजर्व करते हैं। बहुत-बहुत मुबारक हो भाई।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: हॉलीवुड फिल्मों पर भी भारी पड़ गई 'हम्जा' की 'धुरंधर 2', इन बड़ी फिल्मों को दी मात

रणवीर सिंह के जबरा फैन बने विक्की कौशल
विक्की कौशल ने आदित्य धर की तारीफ के अलावा रणवीर सिंह को अपनी प्रेरणा बताया है। उन्होंने रणवीर के किरदार 'हमजा अली मजारी' की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, "रणवीर सिंह तुमने मुझे इंस्पायर कर दिया है। एक अभिनेता के तौर पर तुम्हारी बारीकियां और अंदाज बेमिसाल हैं। 'हौसला, ईंधन, बदला।' मैडी सर, आपको देखकर एक अलग ही खुशी मिली है। राकेश बेदी सर तुस्सी कमाल हो, बहुत सारा प्यार। मुस्तफा मजा आ गया। शिव कुमार ने फिल्म की बहुत ही अच्छी एडिटिंग की है। अब तक का सबसे मुश्किल और बेहतरीन काम है यह।"
खबरें और भी
विक्की कौशल ने आगे लिखा, "शाश्वत मैं तुम्हारा फैन हो गया हूं। आप सभी को सलाम और मुबारकां। हर डिपार्टमेंट के लिए जोरदार तालियां, आप सभी धुरंधर हो!" हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन का नाम नहीं मेंशन किया।
'धुरंधर 2' ने अब तक किया इतना बिजनेस
'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में महज 13 दिनों के अंदर 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 899 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।